फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Morwa bridge becomes dangerous, child falls in river from bridge pit

मोरवा पुल हुआ खतरनाक, पुल के गड्ढे से नदी में गिरा बालक

Sat, 29 Aug 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Morwa bridge becomes dangerous, child falls in river from bridge pit
मोरवा पुल के इसी गड्ढे से नदी में गिरा गया था रुद्र। - फोटो : BHADOHI
भदोही। भदोही-वाराणसी मार्ग पर मोरवा नदी पर बने पुल की सड़क जानलेवा हो चुकी है। कई जगह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी पुल की सड़क में एक स्थान पर लगभग डेढ़ फीट का गड्ढा हो गया है, जिसमें से नीचे नदी का पानी दिखता है। दो दिन पूर्व अपने पिता की अंगुली पकड़कर जा रहा एक छह वर्ष का बच्चा उसी गड्ढे में नदी में गिर गया। संयोग था कि बच्चा नदी के किनारे उस स्थान पर गिरा जहां, कीचड़ था। इससे वह केवल घायल हुआ।
विज्ञापन

भदोही के मर्यादपट्टी निवासी संजय जायसवाल 24 अगस्त को भाड़े के कार से परिवार सहित वाराणसी से भदोही आ रहे थे। मोरवा पुल पर पहुंचे भी नहीं थे कि भीषण जाम में फंस गए। कार में उनकी पत्नी अंजू, भाभी रानी, छह वर्षीय रुद्र, 18 माह का वेद और साढ़े पांच वर्ष के हर्षित भी थे। लगभग एक घंटे तक जाम में फंसे रहने के बाद जब अंधेरा होने लगा तो उन्होंने भाड़े की गाड़ी को वहीं छोड़ दी और जाम में पैदल ही मोरवा पुल से भदोही की ओर आने लगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि छह वर्षीय रुद्र का हाथ पकड़कर वह पैदल ही पुल से आ रहे थे। तभी एकाएक रुद्र पुल में हुए गड्ढे में समा गया। उन्हें कुछ समझ में नहीं आया, लेकिन वे समझ गए कि उनका बेटा 50 फीट नीचे नदी में गिर गया है। आनन-फानन वे मदद के लिए चिल्लाए और कुछ लोगों के साथ पुल से नीचे की ओर भागे। तो उनका बेटा नदी किनारे गीली मिट्टी पर गिरा पड़ा रो रहा था। उसका बायां हाथ दो स्थानों से फ्रैक्चर हो गया था। और सिर, चेहरे और आंख में गंभीर चोटें आ गई थीं। शहर के सड़कों की बदहाली के बाद अब मोरवा पुल का नंबर आ गया है। महज दो लेन के पुल का अप्रोच रोड (प्लेटफॉर्म) खतरनाक होने से इस पर दुर्घटनाओं का दौर शुरू हो चुका है। वाराणसी-भदोही मार्ग स्थित पुल की अनदेखी का यह आलम है कि इसके दोनों पटरियों पर छूटे आधा दर्जन बड़े सुराख किसी भी समय जान ले सकते हैं। मोरवा पुल के अप्रोच रोड पर प टरियां नहीं हैं। हर रोज सुबह होते ही मार्ग पर भारी वाहनों से लेकर हल्के वाहनों के दौड़ने से अप्रोच रोड के किनारे सड़क क्षतिग्रस्त होती जा रही है। भारी वाहनों के दबाव से सड़क धसक रही है। यह इस तरह हो रहा है कि किनारे की सड़क को देख कर कोई भी अंदाजा लगा सकता है कि यह किसी बड़ी दुर्घटना की ओर ले जा रहा है। लेकिन, जिला प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं है। लोगों कहना है कि छह माह पूर्व सड़क धंसने के बाद प्रशासन ने इस पर भारी वाहनों के चलने से रोक लगा दी थी। लेकिन, इसके बाद फिर से वाहनें दौड़ने लगीं। लेकिन बड़ी दुर्घटना को दावत देती इस समस्या की ओर अफसरों का ध्यान नहीं है। लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अप्रोच मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार वर्ष में हो चुके हैं एक दर्जन हादसे
भदोही। मोरवा पुल का अप्रोच रोड संकरा होने से यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। यदि बीते चार वर्ष की बात करें तो एक दर्जन अवसरों पर कभी बाइक तो कभी चार पहिया वाहन अप्रोच रोड से नीचे गिर चुकी हैं। बीते जुलाई माह में एक कार सड़क से गिर कर 30 फीट नीचे चली गई थी, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। इसी प्रकार बीते माह ही एक बाइक पर सवार पिता-पुत्र भी बाइक सहित सड़क से नीचे चले गए थे। पिता पुत्र के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद ग्रामीणों ने पुल और अप्रोच रोड को ठीक करने के लिए चक्का जाम भी किया था लेकिन प्रशासन ने खतरों को टालने के लिए कुछ नहीं किया। सितंबर 2017 में जौनपुर के दर्शनार्थी वाहन से विंध्याचल जाते सड़क किनारे खड्ड में गिर गए थे। तभी आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed