फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   More than 80 thousand vehicles increased in five years, no parking anywhere

Bhadohi News: पांच साल में 80 हजार से ज्यादा वाहन बढ़े, कहीं भी पार्किंग नहीं

Sat, 05 Jul 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
More than 80 thousand vehicles increased in five years, no parking anywhere
जिले में पांच वर्षों में जिले में 80 हजार से ज्यादा वाहन बढ़ गए। 6133 चार पहिया और 74312 दो पहिया वाहन बढ़े हैं। इससे सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ा है।
विज्ञापन

भदोही में जाम की समस्या ज्यादा है। जिले में वाहनों के हिसाब से पार्किंग की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे यातायात प्रबंधन फेल हो गया है। नगर के किसी भी सार्वजनिक बाजार में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। भदोही नगर के लिप्पन तिराहा, स्टेशन रोड, गोपीगंज के मिर्जापुर तिराहा और बड़ा चौराहे पर जाम से निजात पाने के लिए कोई इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन

बाजारों के मुख्य मार्ग पर बनी दुकानों, प्रतिष्ठानों के कागज में बेसमेंट में पार्किग दिखाई गई है। हकीकत में बेसमेंट में दुकानें संचालित होती हैं।
लिप्पन चौराहे पर तो चार रास्ते खुलने से दिनभर में पांच से छह बार जाम लगता है। गोपीगंज में मिर्जापुर चौराहा और बड़ा चौराहे पर जाम की मुख्य वजह अतिक्रमण है। ऑटो के लिए स्टैंड नहीं है। फल और सब्जी की दुकानों को शिफ्ट नहीं किया जा सका है। ऑटो वाले बीच सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी बैठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि जिले में पार्किंग की समस्या है। इसके लिए जिलाधिकारी के साथ रोड सेफ्टी की बैठक होने वाली है। इसमें इस बिंदु को रखा जाएगा। पार्किंग न होने से ही चार पहिया वाहन रोड पर खड़े होते हैं। इससे जाम की स्थिति बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed