फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   More than 100 patients with cancer symptoms reached the hospital in two months

Bhadohi News: दो महीने में कैंसर के लक्षण वाले 100 से अधिक मरीज पहुंचे अस्पताल

Sat, 31 May 2025 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
More than 100 patients with cancer symptoms reached the hospital in two months
ज्ञानपुर। जिले के सौ शय्या अस्पताल में हर दिन कैंसर के लक्षण वाले मरीज आ रहे हैं। कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलेन्द्र विक्रम के अनुसार हर दिन एक से दो की संख्या में कैंसर के लक्षण वाले मरीज पहुंच हैं।
विज्ञापन

बीते दो महीने में 100 से अधिक कैंसर के लक्षण वाले मरीज अस्पताल पहुंचे हैं। अस्पताल में कैंसर को लेकर पर्याप्त संसाधन नहीं है। हालांकि चिकित्सक द्वारा मरीजों का तत्कालिक इलाज करने के बाद उन्हें वाराणसी के कैंसर हॉस्पिटल में भेजा जाता है।
विज्ञापन

डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह ने इसे चिंताजनक बताया। कहा कि कैंसर का सबसे बड़ा कारण नशीले पदार्थों का सेवन है। बताया कि तंबाकू के सेवन से मुंह, जबड़ा, फेफड़ा के कैंसर होने का डर बना रहता है। बताया कि कैंसर के प्रति जागरूकता के लिए 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के रुप में मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि कैंसर में सबसे खतरनाक गले और मुंह का कैंसर होता है। इन दोनों में नशीले पदार्थों का सेवन ही सबसे बड़ा कारण होता है।
बताया कि मुंह में गांठ होना, मुंह का न खुलना इसके लक्षण है। बताया कि अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए कैलेस्ट्रा जांच की मशीन है। बताया कि यह प्राथमिक जांच है।

कैंसर की पुष्टि बायोस्पी के बाद ही होती है। बताया कि जो मरीज गंभीर दिखते हैं। उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया जाता है। अपील किया कि यदि लोगों को अपने परिवार बच्चों से प्यार है, तो तंंबाकू को छोड़ दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed