फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   More accidents happen due to non-compliance of traffic rules: Sharda Mishra

यातायात नियमों का पालन न करने से होती ैं ज्यादा दुर्घटनाएं: शारदा मिश्र

Sun, 22 May 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
More accidents happen due to non-compliance of traffic rules: Sharda Mishra
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर में रविवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान 31 मई तक चलाया जाना है। परिवहन विभाग से आए यात्री कर अधिकारी शारदा प्रसाद मिश्र ने कहा कि यातायात नियमों का पालन न करने के कारण लोग दुर्घटनाओं में घायल होते हैं। यदि आप यातायात नियमों का पालन करेंगे तो खुद बचेंगे और दूसरों को भी बचाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में सबसे ज्यादा मृत्यु सड़क दुर्घटनाओं के कारण होती है। दुर्घटनाएं मानवीय गलतियों के कारण ज्यादा होती हैं। इसमें देश की जीडीपी का भारी नुकसान होता है। इस दुर्घटना के जिम्मेदार अधिकतर हम ही होते हैं। यदि ट्रैफिक नियमों का पालन करें तो दुर्घटना में कमी लाई जा सकती है। यातायात नियमों का पालन करे, नशा करके गाड़ी न चलाएं। हेलमेट व सीटबेल्ट का प्रयोग करें। ट्रैफिक सिग्नल का पालन करें। वाहनों की गति नियंत्रित रखें। मोबाइल पर बात करते हुए वाहन न चलाएं और यदि दुर्घटना में कोई व्यक्ति घायल हो जाता है, तो उसको समय से प्राथमिक सहायता पहुंचा कर जोखिम को कम करें। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित करके छात्र छात्राओं को जागरूक किया जा सकता है। इससे वे दुर्घटनाओं को रोकने में मदद कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन व संयोजन डॉ. मनोज कुमार अवस्थी ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं शामिल रहे। इस मौके पर डॉ. कामिनी वर्मा, डॉ. सदानंद, डॉ. शिरीष उपाध्याय, डॉ. मोहम्मद अजहरुद्दीन अंसारी, डॉ. रवि कुमार यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed