फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Moped rider dies due to Scorpio's shock

स्कॉर्पियो के धक्के से मोपेड सवार युवक की मौत

Fri, 21 Aug 2020 03:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
Moped rider dies due to Scorpio's shock
गोपीगंज। नगर में प्रयागराज-वाराणसी राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के धक्केे से मोपेड सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के कारण राजमार्ग पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने चालक समेत स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

खानापुर निवासी राजकुमार (30) दोपहर के समय बाइक पर सवार होकर गोपीगंज बाजार गया था। बाजार से सामान की खरीदारी करने के बाद वह लौट रहा था। वह जैसे ही उत्तरी लेन से राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के पास पहुंचा, विपरीत दिशा से आ रही स्कॉर्पियो की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक आसपास के लोग बचाव कर उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास करते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद जुटी भीड़ के कारण हाईवे पर लगभग एक घंटे तक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और झारखंड जा रही स्कार्पियो को चालक सहित कोतवाली ले गई। कोतवाल कृष्णानंद राय ने कहा कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed