{"_id":"57f018954f1c1bb61b5742b2","slug":"monument-built-in-memory-of-martyrs","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों की याद में बनेगा स्मारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों की याद में बनेगा स्मारक
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Sun, 02 Oct 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज। सड़क चौड़ीकरण की भेंट चढ़े क्रांतिकारियों के शहादत की निशानी विशाल इमली पेड़ स्थल पर अब शहीद स्मारक बनेगा। सांसद विरेंद्र सिंह ने शनिवार को इसकी घोषणा पत्रकार वार्ता में की। उन्होंने बताया कि पूरे विश्व में अंग्रेजों ने एक साथ 22 शहीदों को जिस स्थान पर फांसी दी थी, वह नगर का मिर्जापुर तिराहा है। शहीदों की याद में एक इमली वृक्ष लगाया जाएगा। बताया कि शहीद स्मारक के पास 50 लाख की लागत से शहीद सभास्थल बनेगा। नौ अगस्त को क्रांति दिवस पर प्रधानमंत्री को इसके बारे में बताया था, उनके निर्देश पर शहीद स्मारक और सभा स्थल बनवाया जाएगा। प्रेसवार्ता के दौरान डॉ.राजेश सिंह, संतोष पांडेय, दिनेश गुप्ता, संजय प्रताप, बाल दत्त पांडेय, अश्वनी अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन