{"_id":"0697794af0e9cde3c3832b83743ed4f7","slug":"modi-government-s-achievements-in-the-house-ginain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभा में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभा में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Wed, 27 May 2015 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसमें केंद्र सरकार और सांसद के एक साल में किए गए कार्यों को गिनाया गया। सांसद ने कहा कि एक वर्ष में लोस क्षेत्र में कई विकास कार्य कराए गए।
बतौर मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि जनता ने उन्हें जिले की आर्थिक, सामाजिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित रखने के लिए चुना है। मैं उस धरोहर को सुरक्षित रखने के लिए एक सेवक की तरह काम करूंगा। उन्होंने कहा कि एक साल में सांसद निधि में ढाई करोड़ रुपये
आया। जिसे मैंने जनता की सहमति से अलग-अलग कार्यों में लगाया। कहा कि युवाओं को सबल बनाने के लिए व्यायामशाला की स्थापना, तहसीलों में पांच-पांच बीज ग्राम की स्थापना, सघन डेयरी योजना, मजरों में विद्युतीकरण के लिए केंद्र से 127 करोड़ स्वीकृत हो चुका है। सेज की जमीन पर विश्वस्तरीय फारेंसिक विश्वविद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव सहित कार्य शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता के बल पर किसी को प्रताड़ित नहीं होने दिया जाएगा। धन के अभाव में कोई भी विकास कार्य नहीं रुकेगा। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेहनत से विश्व पटल पर भारत की अलग छवि बनी है। पूर्व लोकसभा प्रभारी शैलेंद्र दूबे टुन्ना ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह हताश हो चुकी है। कांग्रेसी नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। इसी तरह जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय, ओम प्रकाश तिवारी, कन्हैयालाल मिश्रा, पूर्व विधायक पूर्णमासी पंकज, चंद्रूलाल चंद्राकर ने भी सभा का संबोधित किया। इस मौके पर बाबूराम बिंद, हीरालाल पासवान, सरयूनाथ शुक्ल, छत्रपति सिंह, सपना दूबे, नागेंद्र सिंह, डा. राकेश दूबे, श्री निवास चतुर्वेदी, हौसिला प्रसाद पाठक आदि रहे।