फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   modi birthday

जन्मदिन, सालगिरह पर लगाएं एक पौधा

Sun, 15 Sep 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
modi birthday
गोपीगंज। उन्नत भारत अभियान के तहत इग्नू केंद्र दारुल उलूम हबीबिया रिजबिया में शनिवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र वाराणसी एवं दारुल उलूम हबीबिया रिजबिया के संयुक्त तत्वावधान में केंद्र परिसर में एक छात्र एक वृक्ष योजना के अंतर्गत इग्नू विद्यार्थियों ने पौधरोपण अभियान की शुरुआत की। अध्ययन केंद्र के समन्वयक मो. इम्तियाज की देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने का आह्वान करते हुए डॉ. श्रवण कुमार पांडेय सहायक क्षेत्रीय निदेशक ने विद्यार्थियों से अपने जन्मदिन, शादी की सालगिरह आदि खास मौकों पर एक पौधा लगाकर आयोजन को यादगार बनाने के लिए प्रेरित किया। संस्थान के प्राचार्य मुख्तार रिजवी ने विद्यार्थियों से ईश्वर की बेशकीमती नेमतों से सुसज्जित पर्यावरण के संरक्षण में अपना योगदान देने की गुजारिश की। इग्नू के सहायक रजिस्ट्रार अवधेश पांडेय ने पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन किया। कार्यक्रम के अंत में समन्यवक मोहम्मद इम्तियाज अंसारी ने आगंतुकों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर अधिवक्ता संदीप यादव, सीमा सिंह, मोहम्मद मूसा, संजय सिंह, जितेंद्र यादव, रवीश यादव, प्रेम नारायण, मोहम्मद अनवर, अवधेश मौर्य, हरिशंकर प्रेमी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed