फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mocking of security standards, bypassing social distancing

अनलॉक में मानक बना मजाक, सोशल डिस्टेंसिंग दरकिनार

Tue, 09 Jun 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Mocking of security standards, bypassing social distancing
ज्ञानपुर। सावधान! अनलॉक का मतलब कतई नहीं कि खतरा कम हो गया है। व्यवस्था को चलाने के लिए बाजार और कार्यालयों को खोलने का आदेश भले ही जारी कर दिया गया हो, लेकिन इसका यह मतलब कतई नहीं कि कोरोना वायरस कोविड-19 के सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर दिया जाए। इससे खतरा बढ़ सकता है। मगर भदोही जिले में वायरस के असर को कमतर आंका जाने लगा है। यह हम नहीं कर रहे, दुकानों और कार्यालय काउंटरों पर मंगलवार को असुरक्षित ढंग से जमा भीड़ यह दर्शा रही थी।
विज्ञापन

एक जून से अनलॉक शुरू हो गया है। पहले दिन आवागमन के साधन शुरू करने के साथ ही बाजार खोल दिए गए। आठ जून से धार्मिक स्थल, मॉल और होटल-ढाबे, रेस्टोरेंट आदि भी खोल दिए गए। केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन में अनलॉक में सुरक्षा के जरूरी एहतियात का सख्ती से पालन करने और कराने का निर्देश भी जारी किया गया। मगर, भदोही जिले में इसे उपेक्षित किया जा रहा है। मंगलवार को अमर उजाला की टीम ने इस पर नजर डाली तो कई स्थानों पर वायरस की संवेदनशीलता को नकारा जाता देखा गया। बाजार हो या सरकारी दफ्तर, हर जगह सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जी उड़ाई जा रही थी। ज्ञानपुर उपडाकघर की खिड़की पर सोशल डिस्टेंसिंग के मानक की अनदेखी होते देख उधर से गुजरने वाले लोगों के मुंह से सहसा ही निकल जा रहा था कि ऐसी गलती ना करें। यह घातक हो सकता है। लेकिन, पहले मैं के चक्कर में कोई सुनने वाला कहां था। ना ही विभाग का कोई जिम्मेदार व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए वहां मौजूद दिखा। इसी तरह अर्बन को-ऑपरेटिव और यूनियन बैंक के सामने लोग कतार में लगे जरूर दिखे, लेकिन सामाजिक दूरी का कोई मतलब नहीं रह गया था। दुकानों पर खरीदारी करने के लिए पहुंचने वालों के लिए भी सोशल डिस्टेंसिंग बेमतलब दिखी। लोग एक-दूसरे के पास सटकर खरीदारी करते देखे गए। ऐसा नजारा ज्ञानपुर की विभिन्न बाजारों के अलावा भदोही, गोपीगंज, औराई, जंगीगंज, चौरी, सुरियावां, महारागंज आदि बाजारों में कई जगह देखने को मिला।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग भी बना रहा लापरवाह
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण को लेकर सबसे ज्यादा झेल रहा स्वास्थ्य महकमा भी इसके मानकों को लेकर फिक्रमंद नहीं दिखा। मंगलवार को जिला अस्पताल में पहुंचे प्रवासियों की स्क्रीनिंग के दौरान कुछ ऐसा ही देखने को मिला। काउंटर पर लोग भीड़ लगाकर डॉक्टर से मिलने की जुगत लगा रहे थे। इस दौरान सर्विलांस टीम बाहर से आने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग और परामर्श देने में जुटी थी, लेकिन बाहर धक्कामुक्की कर रहे लोगों को व्यवस्थित करने की ओर किसी का ध्यान नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कोविड-19 के मानकों का पालन सभी को करना है। इसकी गाइडलाइन का ध्यान रखना चाहिए। बाजार में दुकानदारों के लिए भी मानकों का ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है।
राजेंद्र प्रसाद, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed