फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   MLC elections: Polling parties reached on duty booths

एमएलसी चुनाव : ड्यूटी वाले बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां

Sat, 09 Apr 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
MLC elections: Polling parties reached on duty booths
वाराणसी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य के चुनाव के लिए शुक्रवार को दोपहर बाद पोलिंग पार्टियां ड्यूटी वाले बूथों पर पहुंच गईं। जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की देखरेख में कलेक्ट्रेट से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। शनिवार को सुबह छह मतदान केंद्रों पर सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव को लेकर शुक्रवार को सुबह आठ बजे से ही कलेक्ट्रेट परिसर में मतदान अधिकारी पहुंचने लगे। मतदानकर्मियों को जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी, एडीएम शैलेंद्र मिश्र और पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने पारदर्शी एवं निष्पक्ष चुनाव की नसीहत दी। उसके बाद मतदान पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री वितरित कर कलेक्ट्रेट से ड्यूटी वाले बूथों के लिए रवाना किया गया। छह मतदान केंद्रों के लिए नौ पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। इन सभी को मतदान सामग्री वितरित की गई। तीन पोलिंग पार्टियां रिजर्व में रखी गई हैं। एक पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय, एक माइक्रो ऑब्जर्वर, एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट सहित कुल छह लोग शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अधिकारी ने पोलिंग पार्टियों को रवानगी के दौरान कहा कि बूथों पर स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने की हिदायत दी। सहायक रिटर्निंग अफसर शैलेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि कुल छह मतदेय स्थलों क्षेत्र पंचायत कार्यालय अभोली, सुरियावां, भदोही, डीघ, औराई और नगर पालिका परिषद गोपीगंज में 766 पुरुष और 588 महिलाओं सहित कुल 1354 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि मतदान के दौरान सभी मतदाताओं को निर्वाचक फोटो पहचान पत्र या फोटो युक्त कोई अन्य पहचान दस्तावेज आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि प्रस्तुत करना होगा। मोबाइल फोन, कैमरा, पेन, पानी की बोतल, पान गुटखा या अन्य कोई सामग्री मतदान कक्ष में ले जाना प्रतिबंधित है। पुलिस अधीक्षक ने वाराणसी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन में ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों को शुक्रवार को रवानगी से पूर्व ब्रीफ किया। उन्होंने बताया कि मतदान दिवस के दिन सभी फायर स्टेशनों के कर्मचारी अलर्ट रहेंगे। उन्होंने पुलिस कर्मियों को निरंतर क्रियाशील रहने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि सादे वर्दी में भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। कहा कि निर्वाचन के दौरान किसी भी घटना, समस्या के समाधान के लिए पुलिस कंट्रोल नंबर 9454417370, पुलिस चुनाव सेल 6392975788, जिला निर्वाचन कंट्रोल रूम 05414-250371 पर सूचित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed