फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   MLC and son's constantly changing location

एमएलसी और बेटे का लगातार बदल रहा ठिकाना

Wed, 23 Sep 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
MLC and son's constantly changing location
ज्ञानपुर। बाहुबली विधायक विजय मिश्र की पत्नी एमएलसी रामलली मिश्रा और बेटे विष्णु मिश्र का लोकेशन लगातार बदल रहा है। सर्विलांस टीम को हर दो से तीन दिन पर लोकेशन बदला मिल रहा है। उधर धारा 82 की कार्रवाई शुरू कर चुकी पुलिस 15 अक्तूबर तक हाजिर न होने पर संपत्ति जब्त करने के साथ ही अवमानना का मुकदमा भी दर्ज कर सकती है।
विज्ञापन

रिश्तेदार कृष्णमोहन तिवारी की तहरीर पर विधायक, एमएलसी और बेटे पर चार अगस्त को मकान कब्जा करने और धमकी देने के मामले में केस दर्ज हुआ था। विधायक चित्रकूट जेल में बंद हैं, लेकिन सहआरोपी उनकी पत्नी एमएलसी रामलली मिश्रा और पुत्र विष्णु मिश्र फरार चल रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पहले प्रयागराज फिर दिल्ली, उसके बाद मध्य प्रदेश सहित कई अन्य स्थानों पर दोनों का लोकेशन मिलता रहा है। हर दूसरे से तीसरे दिन स्थान बदलने से गिरफ्तारी भी नहीं हो पा रही।
विज्ञापन

एमएलसी और पुत्र के खिलाफ 15 सितंबर को कोर्ट ने कुर्की की प्रक्रिया शुरू करने से पूर्व नोटिस जारी किया है। पुलिस ने उन्हें 15 अक्तूबर तक उपस्थित होने की मोहलत दी है। नियत तिथि तक उपस्थित नहीं होने पर कुर्की की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए अब पुलिस की कई टीमें दोनों के नाम पर दर्ज संपत्ति का आकलन करने मेें जुटी हुई हैं। वहीं दूसरी ओर हाजिर न होने पर पुलिस कोर्ट के अवमानना में एक मुकदमा दर्ज कराएगी। एसपी रामबदन सिंह ने कहा कि इस प्रकरण में पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed