फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   MLA Vijay Mishra sent to poverty

विधायक विजय मिश्र के गरीबी भेजे गए जेल

Sun, 21 Nov 2021 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
MLA Vijay Mishra sent to poverty
ज्ञानपुर। रिमांड मजिस्ट्रेट ऋचा केसरवानी की अदालत ने ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र के करीबी हनुमान सेवक पांडेय और गिरधारी पाठक को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। इसको लेकर केस से जुड़े अन्य लोगों की धड़कने बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

विधायक के रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी निवासी धनापुर कौलापुर थाना गोपीगंज ने गोपीगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि विधायक व उनके करीबियों ने डरा धमकाकर जबरदस्ती 13 वाहन हड़प लिए। उसी आधार पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उसी में आरोपी गिरधारी प्रसाद पाठक निवासी महेरा थाना लालपुर जिला प्रयागराज व हनुमान सेवक पांडेय निवासी लालापुर प्रयागराज फरार चल रहे थे। इस मामले की विवेचना एसटीएफ को मिल गई थी। शनिवार को सूचना मिलने पर एसटीएफ के निरीक्षक राघवेंद्र मिश्रा गोपीगंज क्षेत्र में पहुंचे और दोनों आरोपियों को औराई-मिर्जापुर रोड पर विजय मिश्र के क्रशर प्लांट मुजहरा से गिरफ्तार कर लिया। रविवार को गोपीगंज थाने के उप निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र ने दोनों अभियुक्तों को रिमांड के लिए कोर्ट में पेश किया गया। जहां से 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed