{"_id":"6480d1071b894e54310ce144","slug":"mla-supporters-and-toll-workers-fight-one-injured-bhadohi-news-c-20-1-242112-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: विधायक समर्थकों और टोलकर्मियों में मारपीट, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: विधायक समर्थकों और टोलकर्मियों में मारपीट, एक घायल
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के लालानगर टोल प्लाजा पर मंगलवार की देर रात टोलर्मियों और मझवां विधायक के समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि विधायक समर्थकों ने टोलकर्मियों के मोबाइल तोड़ दिए और सेंसर को क्षतिग्रस्त कर दिया। मारपीट में एक टोलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे सीएचसी गोपीगंज ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने रेफर कर दिया। विधायक प्रतिनिधि उमाशंकर के अनुसार विधायक डॉ. विनोद कुमार बिंद अपने समर्थकों के साथ एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने सुरियावां जा रहे थे। उनके साथ तीन-चार गाड़ियां थी। लालानगर टोल प्लाजा पर वीआईपी लेन बंद होने के कारण उनका काफिला बगल वाली लेन पर पहुंचा तो टोलकर्मियों ने विधायक समर्थकों के साथ बदतमीजी की। आरोप लगाया कि बताने के बावजूद टोलकर्मी कार्यकर्ताओं से गाली गलौच और मारपीट करने लगे। यह भी आरोप लगाया कि विधायक जी अक्सर इस रूट से आते-जाते हैं। इसके पहले भी टोलकर्मियों ने बदतमीजी की थी।
दूसरी तरफ मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए करारी, भदैली बरौत प्रयागराज निवासी मनीष कुमार सिंह (32) के अनुसार लेन नंबर 13 में दो गाड़ियां थीं, जिन्हें निकाला जा रहा था। इस बीच पीछे हूटर बजाते हुए तीन वाहन वहां पहुंचे। उन वाहनों कुछ लोग बाहर निकले और गाड़ी निकलवाने को कहा। उनसे पहले से मौजूद दोनों वाहनों के जाने बाद उनके वाहनों को निकालने की बात कही गई। इस बात पर तीनों वाहनों से निकले 20 से 25 लोगों ने कर्मचारियों पर हमला बोल दिया। उन्होंने मोबाइल और सेसर मशीन भी तोड़ दी। मारपीट में गंभीर रूप से घायल मनीष को निजी अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद दोनों पक्ष गोपीगंज कोतवाली पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। टोलकर्मियों की तहरीर पर छह अज्ञात और विधायक प्रतिनिधि की तहरीर पर टोल मैनेजर तनवीर समेत 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।