फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   MLA son is now sued for contempt of court

विधायक पुत्र पर अब कोर्ट की अवमानना का मुकदमा

Sun, 18 Oct 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
MLA son is now sued for contempt of court
लालानगर। ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्र के बेटे विष्णु मिश्र के खिलाफ शनिवार को कोर्ट की अवमानना का मुकदमा गोपीगंज थाने में दर्ज किया गया। 15 अक्तूबर तक कोर्ट में हाजिर होने की तिथि तय की गई थी, लेकिन वह हाजिर नहीं हुए।
विज्ञापन

धनापुर गांव निवासी रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी की तहरीर पर डेढ़ माह पूर्व ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र, एमएलसी रामलली मिश्र और बेटे विष्णु मिश्र के खिलाफ धमकी, संपति हड़पने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। विधायक मध्यप्रदेश के आगर से गिरफ्तार होने के बाद आगरा जेल में बंद हैं। जबकि एमएलसी को सशर्त जमानत मिली है। विष्णु मिश्र अब भी फरार चल रहे हैं। कोर्ट की ओर से हाजिर होने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर तय की गई थी। निर्धारित तिथि पर हाजिर न होने पर उसे कोर्ट की अवमानना माना गया। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने कहा कि कोर्ट की अवमानना में गोपीगंज थाने में धारा 174 का मुकदमा दर्ज कराया गया है। अब कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed