{"_id":"5f2c2b248ebc3e3d1458ca1a","slug":"mla-s-appearance-asked-for-a-week-s-delay-bhadohi-news-vns540043791","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक की पेशी, हफ्तेभर की मोहलत मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक की पेशी, हफ्तेभर की मोहलत मांगी
विज्ञापन
ज्ञानपुर। विधायक विजय मिश्र ने पुलिस-प्रशासन की ओर से शुरू की गई गुंडा एक्ट की कार्रवाई की पहली पेशी पर बृहस्पतिवार को जवाब दाखिल करने के लिए हफ्तेभर की मोहलत की मांग की।
जिलाधिकारी न्यायालय पहुंचे विधायक ने अपने बड़े भाई के निधन का हवाला देते हुए कहा कि इस प्रकरण पर अपना पक्ष रखने के लिए उन्हें मोहलत दी जाए। इसके बाद जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने मोहलत दे दी।
गौरतलब है कि टोल प्लाजा में पैसे लगाने वाले एक व्यापारी को फोन पर धमकी देने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई शुरू की थी। जिलाधिकारी के पास फाइल जाने पर उन्होंने छह अगस्त सुनवाई की तिथि तय की थी। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी ने कहा कि पेशी के दौरान विधायक ने मोहलत मांगी। सारे हालात देखते हुए उन्हें मोहलत दे दी गई है।