फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Misdemeanor charge in bhadohi

एक और कालीन निर्यातक पर लगा दुष्कर्म का आरोप

Thu, 20 Feb 2020 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Misdemeanor charge in bhadohi
भदोही। भदोही कालीन नगरी में एक और निर्यातक पर दुराचार के आरोप लगे हैं। नगर की एक महिला वा ने पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह को तहरीर देकर नूरखांपुर के निर्यातक पर सुरियावां ले जाकर दुष्कर्म करने का अरोप लगाया है। महिला ने दो दिन पूर्व सीओ भदोही को तहरीर दी थी, जिस पर कार्रवाई न होने पर पुलिस अधीक्षक दरबार में दस्तक दी। जानकारी हो कि बुधवार को भाजपा विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी समेत सात लोगों पर भी दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत हुआ है, जबकि पखवारेभर पूर्व दुष्कर्म के आरोप में एक अन्य कालीन निर्यातक और अधिवक्ता की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसको लेकर जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन

महिला ने एसपी को बताया कि उसने दो दिन पूर्व पुलिस उपाधीक्षक भूषण वर्मा को तहरीर दी थी। उस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। तहरीर पर अभी मुकदमा तो दर्ज नहीं हो सका है, लेकिन मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस कप्तान ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराने के निर्देश दिया है। बकौल महिला कालीन निर्यातक 13 फरवरी को उसे जमीन खरीदने का लालच देकर सुरियावां थानाक्षेत्र के मतेथू ग्राम ले गया था। वहीं पर एक अज्ञात मकान में शराब पी और उसके साथ दुराचार किया। विरोध करने पर मारा पीटा। महिला कहना है कि उसने अपने बचाव के लिए डायल 112 की मदद ली। मौके पर पुलिस टीम भी पहुंची, लेकिन मौका पाकर निर्यातक अपनी बाइक वहीं छोड़कर फरार हो गया। जो फिलहाल सुरियावां थाने में है।
विज्ञापन

इस बीच सुरियावां थाने से जानकारी पर बताया गया कि उक्त महिला की तहरीर पर 13 फरवरी को एनसीआरदर्ज किया गया था। विधवा ने आरोप लगाया कि आरोपी के आदमी उसके घर आकर मुकदमा वापस लेने की धमकी दे रहे हैं। उसने निर्यातक से अपनी जान का खतरा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed