फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mirzapur in men's category, Bhadohi champion in women's

पुरूष वर्ग में मिर्जापुर, महिला में भदोही चैंपियन

Thu, 25 Aug 2022 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur in men's category, Bhadohi champion in women's
ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में 71वीं अंतर जनपदीय वाराणसी जोन फुटबाल टूर्नामेंट का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। महिला वर्ग में भदोही जबकि पुरुष वर्ग में मिर्जापुर की टीम चैंपियन बनी। विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। बृहस्पतिवार को सुबह पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। सुबह सेमीफाइनल मैच जीतकर भदोही और मिर्जापुर पुरुष टीम फाइनल में पहुंची। निर्णायक मुकाबले में दोनों टीमों में कांटे की टक्कर रही। अंत में मिर्जापुर टीम ने 2-0 से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। महिला वर्ग के फाइनल में भदोही की महिला पुलिस खिलाड़ियों ने सोनभद्र को 1-0 से हराकर चैंपियन बनी। एसपी ने टीमों को शील्ड देकर पुरस्कृत किया। सुबह से ही मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक और पुलिस के जवान मौजूद रहे और टीमों का उत्साह बढ़ाते रहे। एसपी ने कहा कि खेल आपस में भाईचारा का संदेश देता है। हमें खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। एसपी ने मैच में शामिल पुलिसकर्मियों को तीन दिन के अवकाश की घोषणा की। इस मौके एएसपी राजेश भारती, सीओ राम लखन मिश्रा, आरआई प्रमोद कुमार दुबे, नगीना यादव, रेफरी प्रवीण कुमार सिंह, खेल अनुदेशक मुकुल त्रिपाठी, दिनेश चंद्र पाल, मनीष त्रिपाठी, अतुल तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed