फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Minority officer's troubles increased, investigation will be done

Bhadohi News: अल्पसंख्यक अधिकारी की बढ़ी मुश्किल, होगी जांच

Tue, 10 Jun 2025 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Minority officer's troubles increased, investigation will be done
ज्ञानुपर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चंद्र की मुश्किलें बढ़ गई है। अनियमितता, भ्रष्टाचार के आरोप में निदेशक अंकित अग्रवाल ने उप निदेशक वाराणसी को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

जिले में कुल 50 से अधिक राजकीय, एडेड और वित्तविहीन मदरसे संचालित हैं। इसकी निगरानी अल्पसंख्यक कल्याण विभाग करता है। भदोही नगर के कजियाना निवासी खालिद खान ने पूर्व में मुख्यमंत्री, निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण को पत्र भेजकर अल्पसंख्यक अधिकारी पर जबरन वसूली, भ्रष्टाचार समेत अन्य गडबड़ी का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

पत्र में आरोप लगाया कि नियमों के विरूद्ध जिले में संचालित मदरसों से जबरन धन उगाही की जाती है। यह भी आरोप लगाया कि वे अपने गृह जनपद आजमगढ़ के साथ ही वाराणसी, लखनऊ में करोड़ों की संपत्ति भ्रष्टाचार से बना लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं आरक्षण का दो बार लाभ लेकर पहले सेवायोजन और अब अल्पसंख्यक विभाग में नौकरी प्राप्त किए हैं। उक्त पत्र को संज्ञान में लेकर निदेशक ने अब जांच शुरू की है। उन्होंने उप निदेशक को जांच अधिकारी नामित करते हुए जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि किसी भी शिकायत पर जांच कराई जाती है। वह जांच में सहयोग करेंगे। शिकायतकर्ता भदोही नगर के एक मदरसे में फर्जी तरीके से चपरासी पद पर नियुक्ति प्राप्त किया है। इसकी जांच के बाद कार्रवाई की गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed