{"_id":"68996f4fcc3c6279520d7eb0","slug":"minister-swami-prasad-maurya-attacked-bjp-government-in-bhadohi-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Politics: भाजपा सरकार में बढ़ा गुंडाराज, 2027 में सत्ता से करेंगे बेदखल; भदोही में जमकर बरसे स्वामी प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Politics: भाजपा सरकार में बढ़ा गुंडाराज, 2027 में सत्ता से करेंगे बेदखल; भदोही में जमकर बरसे स्वामी प्रसाद
Mon, 11 Aug 2025 09:49 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 11 Aug 2025 09:49 AM IST
सार
Bhadohi News: पूर्व मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार चुनाव आयोग के सहारे अल्पसंख्यक, पिछड़ों और दलितों को मतदान से वंचित करना चाहती है। देश में लोकतंत्र की खुलेआम हत्या की जा रही है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सर्व लोकहित समाज पार्टी के राष्ट्रीय सह संयोजक एवं पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार में गुंडाराज बढ़ गया है। महंगाई, भ्रष्टाचार और अपराध से जनता त्रस्त है। 2027 में छोटे-छोटे दलों के सहयेाग से भाजपा को प्रदेश की सत्ता से बेदखल किया जाएगा। वह रविवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में आयोजित सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार चुनाव आयोग के सहारे अल्पसंख्यक, पिछड़ों और दलितों को मतदान से वंचित करना चाहती है। देश में लोकतंत्र की खुलेआम हत्या की जा रही है। परिषदीय विद्यालयों का विलय कर गरीब के बच्चों को शिक्षा से रोका जा रहा है ताकि वे आईएएस, पीसीएस न बन सकें। प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया लेकिन किसान परेशान हैं। जबकि भाजपा के लोगों की आय चार गुनी हो गई।
विज्ञापन
सरकारी संपत्तियां जो पहले फायदे में रहीं, अब वह घाटे में चल रही हैं। अंबानी और अडानी के आगे सरकार झुक गई है। पूर्व मंत्री ने कहा कि लोक मोर्चा के 11 दल 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। इस चुनाव में प्रदेश की भाजपा शासित सरकार को बाहर करना एकमात्र लक्ष्य है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; अनिल चौहान हत्याकांड: प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, चाकू से हमला कर ली थी जान
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में एक पिछड़े समाज के बच्चे की बलि दी गई। इसमें पूरे परिवार के बजाय एक व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में कार्रवाई के लिए वहां के अधिकारियों से बात करेंगे।
विशिष्ट अतिथि सर्व लोकहित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य नारायण मौर्य ने भी भाजपा को धोखेबाज पार्टी बताया। इस मौके पर पन्नालाल मौर्य, शिवशंकर मौर्य, अनिल कुमार, योगेश कुमार बिंद, सुशील कुमार मौर्य, श्रीनाथ मौर्य, राजेश कुमार मौर्य आदि रहे।