Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Minister Anil Rajbhar said in the intellectual seminar

Bhadohi News: प्रबुद्ध गोष्ठी में बोले मंत्री अनिल राजभर, नए भारत के खिलाफ उठी आंख सलामत नहीं रहेगी

Sun, 11 May 2025 07:30 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 11 May 2025 07:30 PM IST
सार

प्रबुद्ध गोष्ठी में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि नए भारत के खिलाफ उठी आंख सलामत नहीं रहेगी। एक राष्ट्र,एक चुनाव को समय की मांग बताते हुए कहा कि इससे आम जनता को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Minister Anil Rajbhar said in the intellectual seminar
अनिल राजभर, कैबिनेट मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूबे के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि नए भारत के खिलाफ उठने वाली आंख सलामत नहीं रहेगी। ऑपरेशन सिंदूर में विश्व ने इसे देख लिया है। आतंकवाद के खिलाफ सरकार ने जीरो टोलेरेंस की नीति अपनाई। वह रविवार को औराई ब्लॉक सभागार में वन नेशन, वन इलेक्शन पर आयोजित प्रबुद्ध गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लाए गए एक राष्ट्र, एक चुनाव को लेकर भाजपा जनता के बीच में जा रही है। उनसे इस पर सलाह मशविरा कर रही है। उन्होंने लोगों को एक राष्ट्र, एक चुनाव के नुकसान और फायदे की बात बताई। कहा कि विकसित भारत का रास्ता इससे ही बनेगा। एक चुनाव होने से सरकार का जहां पैसा बचेगा वहीं जनता को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


महीनो तक रूकने वाले विकास कार्य भी प्रभावित नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से चल रहे तनाव के बीच कुछ राजनीतिक दल गलत बयानबाजी कर रहे हैं। उन्हें यह समझना होगा कि रणनीति बनाने समर्थन लेने में वक्त लगता है। आज देश की 47 पार्टियों में 32 ने वन नेशन का समर्थन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मौके पर सांसद डॉ. विनोद बिंद, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख बृजमोहन विकास मिश्रा, महेंद्र सिंह, भरतराज सिंह, अर्चना पटेल, साधु तिवारी, कलेक्टर ओझा, रत्नेश तिवारी आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed