Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Minimum temperature six degrees above normal; heat and humidity cause distress.

Bhadohi News: न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री ज्यादा, गर्मी के साथ उमस ने किया बेहाल

Mon, 22 Jun 2026 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Minimum temperature six degrees above normal; heat and humidity cause distress.
नगर में तेज धुप से बचने के लिए सर ढ़क कर जाती युवतियां। संवाद
ज्ञानपुर। जिले में सूरज के तल्ख तेवर और वातावरण में नमी बढ़ने से गर्मी के साथ उमस लोगों को बेहाल कर रही है। एक सप्ताह से तापमान लगातार 40 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। तेज धूप के कारण तपिश से जनजीवन झुलस रहा है। रविवार को लगातार तीसरे दिन अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा है। आर्द्रता भी 100 के आसपास है। इससे उमस भी लोगों को बेहाल कर रही है।
विज्ञापन

दिन में सूरज की किरणें जहां आग बरसा रही हैं, वहीं उमस लोगों को पसीने से तरबतर कर रही है। एक हफ्ते से लगातार तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान है। पिछले साल 15 जून तक मानसून आ गया था। इस साल मानसून में देरी लोगों की कठिन परीक्षा ले रही है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून 25 जून तक आ सकता है, तब तक मौसम लोगों को ऐसे ही परेशान करता रहेगा।
विज्ञापन

जिले में तीन दिनों से अधिकतम तापमान 42 डिग्री बना हुआ है। सुबह नौ बजे से ही सूरज की रोशनी तल्ख हो रही है। दिन चढ़ने के साथ तल्खी बढ़ती जा रही है और शाम छह बजे तक तपिश बरकरार रह रहा है। रविवार की सुबह भी दिनभर तपिश का असर बना रहा। स्थिति यह रही कि दोपहर के समय गांव से लेकर नगर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर के समय कम ही लोग सड़कों पर देखने को मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार का दिन होने के कारण अन्य दिनों की अपेक्षा सड़कें और भी सन्नाटे से भरी रही। एक तरफ तपिश, तो दूसरी तरफ गर्म हवाओं के कारण लू की आशंका बनी हुई है। शाम सात बजे के बाद तपिश धीरे-धीरे कम हो रही है, लेकिन उमस के कारण लोग पसीने से भींग जा रहे हैं।
इनसेट-
मानसूनी हवाओं की सुस्ती और एंटी साइक्लोन से बढ़ी तपिश
कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी अजीत चतुर्वेदी ने बताया कि मानसूनी हवाएं सुस्त होने और उत्तर व मध्य भारत के ऊपर बने एंटी-साइक्लोन के कारण सूरज तल्ख है। नमी की कमी और मौसम प्रणाली के निष्क्रिय होने से बादल नहीं बन पा रहे है। जिससे तीखी धूप और भीषण लू का प्रकोप बढ़ गया है। इसके अलावा शुष्क हवाओं के कारण उमस का असर भी बना हुआ है। बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की गति धीमी होने के कारण यह अपने तय समय पर आगे नहीं बढ़ पा रहा है, जिससे बारिश में देरी हो रही है। बताया कि जिले में उच्च वायुमंडलीय दबाव और घटती नमी के कारण तीखी धूप और उमस का असर बना है। आगामी सप्ताह में तपिश से राहत मिल सकती है।




सेहत का भी रखें विशेष ध्यान
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि इस मौसम में सेहत को लेकर विशेष सतर्क रहना होगा। इस मौसम में हर 15-20 मिनट में सादा पानी पिएं। इसके अलावा नींबू पानी, ओआरएस, छाछ या लस्सी का सेवन करें। स्ट्रीट फूड खाने से बचें। तरबूज, खीरा और ककड़ी जैसे मौसमी फल खाने में शामिल करें। दोपहर 12 से शाम 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें। जरूरी हो, तो सूती हल्के और पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें। बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। इसके अलावा धूप से घर लौटने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने या पंखे के नीचे बैठने से बचें।



तापमान में उतार-चढ़ाव :
दिनांक - अधिकतम - न्यूनतम
21 जून - 42 - 34
20 जून - 42 - 33
19 जून - 42 - 33
18 जून - 41 - 32
17 जून - 41 - 32
16 जून - 42 - 31
15 जून - 41 - 31



नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed