फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Minimum temperature dropped by 4.8 degrees Celsius in 24 hours

Bhadohi News: 24 घंटे में 4.8 डिग्री सेल्सियस गिरा न्यूनतम तापमान

Thu, 02 Jan 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Minimum temperature dropped by 4.8 degrees Celsius in 24 hours
जिले में बर्फीली हवाओं के कारण गलन बढ़ गई है। 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस गिर गया। बुधवार को अधिकतम तापमान अधिकतम तापमान 15.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री से सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जिले में 24 घंटे से सर्द हवाएं चल रही हैं। बुधवार को दोपहर 12 बजे के बाद धूप खिली। तीन बजे के बाद बर्फीली हवाएं चलने लगीं। शाम होते ही गलन बढ़ गई। लोग ठिठुरते नजर आए। जगह-जगह लोग अलाव तापते दिखे। 10 किमी बाइक चलाने में लोग कांप गए। राहगीर रास्ते में रूककर चाय की चुस्की लेने को विवश हो गए। लोग जल्द ही काम निपटा कर घर लौट आए। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि बर्फीली हवाओं के कारण तापमान लगातार गिर रहा है। धूप खिलने के बाद भी तापमान गिरेगा और गलन बढे़गी। उन्होंने बताया कि चार दिन के अंदर कोहरे का भी असर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed