फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Minimum temperature dropped by 3.5 degrees, wind blew at a speed of 11 km

Bhadohi News: 3.5 डिग्री गिरा न्यूनतम पारा, 11 किमी के रफ्तार से चली हवा

Sat, 07 Dec 2024 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Minimum temperature dropped by 3.5 degrees, wind blew at a speed of 11 km
ज्ञानपुर। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फीली हवा से 3.5 डिग्री न्यूनतम पारा लुढ़का है। इससे ठंड के साथ लोगों को गलन का अहसास भी हो रहा है। शनिवार को इस सीजन में पहली बार 10 डिग्री से नीचे न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 11 किमी के रफ्तार से पछुआ हवाएं चली।
विज्ञापन

जिले में अब तक दिन में ठंड का असर देखने को नहीं मिल रहा है, लेकिन रात का तापमान गिर रहा है। शनिवार को 3.5 डिग्री तापमान गिरने के बाद से ठिठुरन बढ़ गई है। ग्रामीण अंचल के बाजारों में शनिवार को शाम आठ बजे के ठंड के कारण सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

मौसम में बदलवा होने के कारण जिला अस्पताल के ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी है। 841 मरीजों ने अपना उपचार कराया। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बताया कि आगामी दिनों में तेज हवा चलने के कारण तापमान में गिरावट होगी। जिससे ठंड में और वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलाव जलाने की मांग
ज्ञानपुर। साहित्यकार डॉ. कृष्णावतार त्रिपाठी उर्फ राही ने जिले के सबसे व्यस्तम तिराहा में ज्ञानपुर दुर्गागंज तिराहा समेत अन्य स्थानों पर अलावा जलाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि आने वाले दो तीन दिनों में गलन बढ़ने की संभावना है। ऐसे में तिराहे पर अलावा जलाने की व्यवस्था की जाए।

नाले के निर्माण कार्य के कारण किराना मंडी में दुकानों के आगे गलियों में हुआ जलभराव। संवाद

नाले के निर्माण कार्य के कारण किराना मंडी में दुकानों के आगे गलियों में हुआ जलभराव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed