फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Minimum temperature 5 degrees above normal; heat and humidity cause distress.

Bhadohi News: न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा, गर्मी के साथ उमस ने किया बेहाल

Sat, 20 Jun 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Minimum temperature 5 degrees above normal; heat and humidity cause distress.
नगर में तेज धुप से बचने के लिए सर ढ़क कर जाती युवतियां। संवाद
ज्ञानपुर। जिले में भीषण गर्मी और उमस लोग बेहाल हो रहे हैं। प्रचंड धूप और हवा में नमी बढ़ने के कारण शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा पहुंच गया। जबकि अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ गया। जिले में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चिलचिलाती धूप के चलते बाहर निकलना मुश्किल रहा तो उमस से घरों में भी लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है। जून में सामान्यतः न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहता है, जबकि शुक्रवार को यह बढ़कर 33 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इस महीने में पहली बार रात का तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया है। पिछले दो दिनों से न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

वहीं, अधिकतम तापमान भी एक डिग्री बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पिछले दो दिनों से यह 41 डिग्री बना हुआ था। तेज धूप और उमस के कारण लोग बेहाल हैं। पंखे और कूलर भी नाकाम साबित हो रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र, बेजवां के प्रभारी डॉ. अजीत चतुर्वेदी ने बताया कि तेज धूप और 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed