फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mini indoor stadium to be built in VNGIC at a cost of Rs 4.92 crore

Bhadohi News: वीएनजीआईसी में 4.92 करोड़ रुपये से बनेगा मिनी इनडोर स्टेडियम

Thu, 13 Nov 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Mini indoor stadium to be built in VNGIC at a cost of Rs 4.92 crore
वीएनजीआईसी का मेन गेट। संवाद
ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर में 4.92 करोड़ रुपये की लागत से मिनी इनडोर स्टेडियम बनाया जाएगा। शासन से मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए स्वीकृति मिल गई है। पहली किस्त 2.16 करोड़ रुपये जारी भी कर दिए गए हैं। मिनी इनडोर स्टेडियम खिलाड़ियों को खेल सुविधा मिलेगी। वहीं छात्र-छात्राओं को भी बेहतर प्रशिक्षण मिल सकेगा। राजकीय विद्यालयों को सुविधा संपन्न बनाने के लिए शासन की ओर से कई योजनाएं और कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं। विद्यालयों में भवन निर्माण से लेकर मल्टी परपज हॉल, शौचालय, पेयजल, पुस्तकालय आदि की व्यवस्था भी की जा रही है। वहीं पीएमश्री के तहत विद्यालयों का चयन ढांचागत सुधार का प्रयास किया जा रहा है। अब विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में खिलाड़ियों के बेहतर प्रशिक्षण और खेल के लिए इनडोर मिनी स्टेडियम बनाया जाएगा। शासन की ओर से इसके लिए चार करोड़ 92 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। इसमें दो करोड़ 16 लाख रुपये जारी हुआ है। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में बनने वाले इनडोर मिनी स्टेडियम में मल्टी स्टोर हाॅल, सीसी रोड, पानी निकासी के लिए सीसी ड्रेन, विभिन्न खेलों के ट्रैक से सुसज्जित खेल मैदान के साथ सबमर्सिबल पंप, दर्शकों को बैठने के लिए दर्शक दीर्घा के साथ फ्लड लाइट की सुविधा होगी। प्रधानाचार्य आलोक त्रिपाठी ने बताया कि शासन से स्वीकृति मिली है। इससे खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed