फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Millions damaged due to fire in agarbatti godowns and service centers

अगलगी की दो घटनाओं से भारी क्षति

Tue, 02 Feb 2021 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Millions damaged due to fire in agarbatti godowns and service centers
गोपीगंज के ज्ञानपुर रोड स्थित अगरबत्ती के गोदाम में आग लगने से जला सामान। - फोटो : BHADOHI
लालानगर/चौरी। जिले के दो स्थानों पर सोमवार की रात आग लगने की दो घटनाओं में भारी क्षति हुई। चौरी क्षेत्र के लक्षापुर गांव में मोटर सर्विस सेंटर की दुकान में अबूझ हाल में आग लगने से कई सामान जलकर नष्ट हो गए। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। वहीं गोपीगंज क्षेत्र में ज्ञानपुर रोड स्टेशन के समीप एक अगरबत्ती के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इसमें सामान जल गए।
विज्ञापन

लालानगर संवाददाता के अनुसार गोपीगंज नगर के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के ठीक सामने सोमवार की देर रात शार्ट सर्किट से अगरबत्ती फैक्ट्री और गोदाम में आग लग गई। भगवतपुर गांव निवासी हरिदर्शन चौबे किराए का कमरा लेकर अगरबत्ती की फैक्ट्री लगाए हैं। हर रोज की तरह सोमवार को काम निपटाने के बाद फैक्ट्री में ताला बंद कर वह घर चले गए। देर रात विद्युत शार्ट सर्किट से फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री और गोदाम धूं-धूं कर जलने लगे। रात्रि में पेट्रोलिंग कर रहे पुलिसकर्मियों की निगाह पड़ी तो पड़ोसियों को जगाया। जब तक लोग आग पर काबू पाते, तब तक पूरी फैक्ट्री जल चुकी थी। पीड़ित ने बताया कि फैक्ट्री में लगीं मशीनें, विद्युत बोर्ड, तैयार अगरबत्ती, उसके मैटीरियल सब जलकर राख हो गया। करीब पांच से छह लाख का नुकसान हुआ।
विज्ञापन

चौरी संवाददाता के अनुसार, चौरी थानाक्षेत्र के लक्षापुर गांव में सोमवार की रात अबूझ हाल में एक मोटर सर्विस सेंटर में आग लग गई। घटना में आधा दर्जन से अधिक मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान जल गए। फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग को काबू में किया। भदोही-वाराणसी मार्ग के किनारे किशन विश्वकर्मा की मोटर सर्विस सेंटर की दुकान है। प्रतिदिन यहां किशन अन्य मैकेनिक कर्मियों को लेकर मोटरसाइकिल बनाने का कार्य करता है। सोमवार की रात दुकान में अबूझ हाल में आग लग गई । घटना की जानकारी ग्रामीणों को चार बजे भोर में हुई तो किशन भी दुकान पर आया। दुकान से आग की लपटें देख स्थानीय लोगों ने पुलिस सहित फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग को काबू में किया, लेकिन तब तक दुकान में रखी दो स्कूटी, पांच मोटरसाइकिलें जल गई थीं। भुक्तभोगी के अनुसार बाइक के अलावा 100 लीटर मोबिल भी जल गया। घटना में करीब 10 लाख का नुकसान हुआ। खबर मिलने पर अपना दल और सुहेलदेव भारती समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, संतोष राजभर भी पहुंचे। प्रशासन से मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed