फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   mill operator on police radar

Bhadohi News: पुलिस के रडार पर मिल संचालक

Wed, 01 Mar 2023 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
mill operator on police radar
ज्ञानपुर। अधिकारियों की आईडी हैक कर किसानों का फर्जी पंजीकरण कराने के मामले में साइबर सेल की जांच अब भी जारी है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है इसकी परत भी खुल रही है। औराई का एक मिल संचालक भी पुलिस के रडार पर आ गया है। वह पूर्व में भी शराब तस्करी के मामले में पुलिस को चकमा दे चुका है।
विज्ञापन

एसडीएम औराई सहित अन्य अधिकारियों की आईडी हैक कर 1100 किसानों का फर्जी पंजीकरण कराने के मामले में तीन माह पूर्व विपणन अधिकारी देवेंद्र कुमार ने ज्ञानपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। शुरू में स्थानीय पुलिस ने जांच की, लेकिन वह किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। उसके बाद एसपी के निर्देश पर साइबल सेल ने जांच शुरू की। पांच फरवरी को इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के आधार पर सरगना सहित चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, हालांकि अब भी जांच चल रही है। एक मिल संचालक का नाम सामने आ रहा है। उसको जल्द पुलिस उठा सकती है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। सरगना सहित चार को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। जिन लोगों की संलिप्तता सामने आएगी वह कार्रवाई के दायरे में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed