{"_id":"63a89fd0820e527d1730af33","slug":"midnight-birth-of-lord-jesus-festive-atmosphere-in-the-church-bhadohi-news-vns690470575","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: मध्य रात्रि प्रभु यीशु का जन्म, चर्च में रहा जश्न का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: मध्य रात्रि प्रभु यीशु का जन्म, चर्च में रहा जश्न का माहौल
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर में पड़ाव स्थित मिशन कंपाउंड व सेंट थामस स्कूल में मसीही समाज ने प्रभु यीशु का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। प्रभु यीशु के जन्मोत्सव के अवसर पर चर्च में उल्लास का माहौल रहा। विशेष प्रार्थना सभा के साथ ही क्रिसमस की लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। इस मौके के लिए सीएनएनआई चर्च और विद्यालय आकर्षक झालरों से सजाए गए हैं।
रविवार की सुबह पादरी अजीत ओलिवर फ्रांसिस ने मोमबत्ती जलाकर समारोह का शुभारंभ किया। विशेष प्रार्थना सभा के बाद प्रभु यीशु का संदेश दिया। पादरी ने कहा कि ऊंच-नीच की खाई पाटने में प्रभु यीशु की खास भूमिका रही। वह हर व्यक्ति के लिए प्रिय साबित हुए हैं। इस दौरान ईसा मसीह के जीवन पर आधारित कार्यक्रम और जिंगल बेल, फैंसी ड्रेस कैटवाक की प्रस्तुति देकर बच्चों ने मन मोह लिया। कंपाउंड में माता मरियम के साथ बालक यीशु के प्रतिरूप बनी झोपड़ी में प्रभु यीशु के बाल स्वरूप को दिखाया गया।
चर्च भवन को रंग बिरंगी रोशनी, गुब्बारों, फूलों और चांद सितारों से सजाया गया था। फादर ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि प्रभु यीशु का जन्म आधी रात को ही हुआ था, इसलिए उनके अवतरण की खुशी में देर रात जश्न मनाया जाता है। चर्च पर ईसाई समुदाय के साथ अन्य लोग भी पहुंचे और कैंडल जलाया। इस अवसर पर रविन्सन मैथ्यू, अनिल डैनियल, सुशील डैनियल, एडविन मसीह, यश मैथ्यू, विनय मैथ्यू, सरोज मैथ्यू, विशाल मैथ्यू, रंजना मसीह, पियू मैथ्यू सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
भदोही। सेंट मैरीज स्कूल नईबाजार में रविवार को क्रिसमस मनाया गया। सुबह से ही स्कूल में छात्रों, अभिभावकों ने पहुंच कर एक-दूसरे की बधाई दी। इस दौरान बच्चों ने सांता क्लाज के साथ मस्ती की। स्कूल में क्रिसमस की तैयारी एक महीने से अधिक समय से चल रही थी। मुख्य द्वार से लेकर परिसर झालरों से सजाया गया था। गौशाला झांकी में प्रभु ईसा मसीह के जन्म की झांकी को सुंदर ढंग से दर्शाया गया। स्कूल के प्रिंसिपल फादर आनंद लाकारा ने बताया कि प्रभु ईसा मसीह के जन्म की खुशियां मनाई गई। रविवार को भी सुबह चर्च में प्रार्थना सभा का आयोजन कर देश की तरक्की की कामना की गई। इस दौरान फादर रेमंड, सिस्टर रेनू, सिस्टर कृपावती, सिस्टर फ्लोरेंसिया आदि रहे। संवाद