फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Middle-aged slain

अधेड़ की गला रेतकर हत्या

Mon, 14 Dec 2020 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged slain
जंगीगंज (भदोही)। कोइरौना थाना क्षेत्र के डुहिया इनारगांव में शनिवार रात गुलाब यादव (55) की गला रेत कर हत्या कर दी गई। मृतक की छोटी बहू की सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की। बाद में एसपी ने घरवालों समेत अन्य लोगों से पूछताछ की। देर शाम अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। सुबह मृतक की दोनों बहुएं एक दूसरे पर हत्या करने का आरोप लगा रहा थी किंतु बाद में मुकर गईं।
विज्ञापन

डुहिया इनारगांव निवासी किसान गुलाब यादव के चार बेटे राजेश, रमेश, दिनेश और राजा यादव चारों मुंबई में रहते हैं। गुलाब की पत्नी डंगरी देवी और दो बहुएं यहीं रहती हैं। रात में एक बजे मृतक की छोटी बहू पूनम यादव पत्नी राजा यादव ने पुलिस को सूचना दी कि घरेलू विवाद में उसकी जेठानी ने उसके ससुर गुलाब यादव का गला धारदार हथियार से काट दिया है। उनकी हालत गंभीर हैं। कोइरौना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी डीघ लेकर गई। जहां हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल ज्ञानपुर भेज दिया। जिला अस्पताल में रात करीब डेढ़ बजे उनकी मौत हो गई। कोइरौना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर मिलने पर एसपी रामबदन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार वर्मा और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक पारिवारिक विवाद का मामला है। मृतक की दोनों बहुएं एक दूसरे पर मारने का आरोप लगा रही थी किंतु बाद में मुकर गई। पुलिस परिवार के सभी सदस्यों से घटना के बारे में पूछताछ कर रही है। देर शाम छोटी बहू पूनम यादव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी रामबदन सिंह ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही प्रकरण का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed