{"_id":"66ae658449042e971b0bcd80","slug":"message-of-health-with-faith-kanwariyas-reached-baba-vishwanath-on-bicycle-to-jalabhishek-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्था के साथ स्वास्थ्य का संदेश: बाबा विश्वनाथ को साइकिल से पहुंचे जल चढ़ाने, कांवड़ियों ने बोला- हर हर महादेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आस्था के साथ स्वास्थ्य का संदेश: बाबा विश्वनाथ को साइकिल से पहुंचे जल चढ़ाने, कांवड़ियों ने बोला- हर हर महादेव
Sat, 03 Aug 2024 10:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 03 Aug 2024 10:44 PM IST
सार
Bhadohi News: काशी में बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक का खास महत्व है। इसके विशेष पुण्य-लाभ भी मिलते हैं। इसी क्रम में प्रयागराज के डॉक्टर कांवड़ियों का दल बनाकर काशी विश्वनाथ में जलाभिषेक के लिए निकल पड़े। साइकिल चलाकर काशी पहुंचने वाले भक्त आस्था और स्वास्थ्य का भी संदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन
साइकिल से काशी जा रहा प्रयागराज के कांवड़ियों का दल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सावन के पवित्र माह में प्रयाग से गंगा जल लेकर काशी में बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने जाने वाले भोलेनाथ के भक्तों का नेशनल हाइवे 19 पर तांता लगा है। अलग-अलग तरीके से बाबा के भक्त काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक करने का रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही में इसे ही कुछ अनोखे भक्त दिखाई पड़े जो पूरे ग्रुप के साथ साइकिलिंग करते हुए प्रयाग से काशी बाबा का जलाभिषेक करने जा रहे है। ये भक्त बाबा की भक्ति के साथ हेल्थ को फिट रखने का भी संदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन
आपको बता दें की कावड़ियों के लिए नेशनल हाइवे का एक लेन रिजर्व किया गया है। प्रयागराज का यह साइकलिंग ग्रुप जिसके 24 सदस्य प्रयाग के संगम से गंगा जल लेकर काशी विश्वनाथ धाम जा रहे हैं। इस ग्रुप में डाक्टर और हाईकोर्ट के अधिवक्ता शामिल हैं।
ग्रुप के सदस्य डाक्टर युगांतर पांडे ने बताया कि ग्रुप के सभी सदस्य हर वर्ष सावन में इसी तरह बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने जाते हैं। इसका उद्देश्य है की लोगों को फिट रहने का एक मैसेज भी दिया जाए।