फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mercury rolls down, cold winds increase melting

पारा लुढ़का, सर्द हवाओं ने बढ़ाई गलन

Mon, 23 Nov 2020 04:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
Mercury rolls down, cold winds increase melting
ज्ञानपुर। सर्दी रुआब पर आने लगी है। सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान घटकर नौ डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सोमवार को इस सीजन का अब तक सबसे ठंडा दिन महसूस किया गया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक सर्द पछुआ हवाओं के चलते गलन बढ़ी है। दूसरी ओर ठंड से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने नगरों में रैन बसेरे बनाए हैं। हालांकि उनमें अभी ज्यादा लोगों का आगमन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और पछुआ हवाओं से तापमान लुढ़क गया। सोमवार को दिन में धूप खिली, लेकिन हवाओं के चलते बेअसर रही। सोमवार को अधिकतम 25 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा। जिले में तीन दिनों से लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है। 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द पछुआ हवाओं ने पारे को लुढ़का दिया। तीन दिन पूर्व न्यूनतम तापमान जहां 12 से 15 डिग्री तक था, वहीं रविवार की रात नौ डिग्री पहुंच गया। धूप के कारण दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई और यह 9.5 तक पहुंच पाया। मगर दोपहर बाद फिर गिरावट शुरू हो गई। इसके बाद गलन ने आम जनजीवन को सिकुड़ने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के कृषि मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने कहा कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से अधिक पछुआ हवाओं के चलते ठंड में इजाफा हुआ है। आगे भी तापमान गिरने की उम्मीद है। नमी होने के बाद कोहरा भी पड़ना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैन बसेरे तैयार, बेसहारों का इंतजार
ज्ञानपुर। जिले में ठंड बढ़ने के पूर्व ही प्रशासन की ओर से रैन बसेरों की व्यवस्थाएं कर दी गई हैं। दो नगर पालिकाएं, पांच नगर पंचायतें और रेलवे स्टेशनों पर रैन बसेरे बनाने का दावा किया गया है। हालांकि रोडवेज की ओर से अभी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। ज्ञानपुर नगर में आश्रय स्थल को ही रैन बसेरा बना दिया गया है। प्रयागराज के छह श्रमिक अभी यहां अपना ठिकाना हुए हैं। दिन में काम करने के बाद वह रात में रैन बसेरे में ही रहते हैं। यहां पर 50 लोगों के सोने की व्यवस्था की गई है। गोपीगंज नगर पालिका, भदोही पालिका, भदोही स्टेशन, सुरियावां, घोसिया, खमरिया, नई बाजार नगर पंचायत की ओर से भी रैन बसेरा बनाया गया है।
अलाव के लिए प्रति तहसील 50 हजार आवंटित
ज्ञानपुर। ठंड में सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने के लिए शासन की ओर से 50-50 हजार तीनों तहसीलों के लिए आवंटित किए गए हैं। नवंबर में ही तापमान लुढ़क गया है। दिसंबर- जनवरी में करीब दो महीने तक ठंड और बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में प्रशासन की ओर से आवंटित धनराशि ऊंट के मुंह में जीरा के समान मानी जा रही है।

तीनों तहसीलों में अलाव के लिए 50-50 हजार रुपये का बजट भेजा गया है। कंबल वितरण की व्यवस्था की जा रही है। 30 नवंबर से पूर्व कंबल वितरण शुरू करा दिया जाएगा। सभी नगर निकायों में रैन बसेरा की व्यवस्था की गई है।
शैलेंद्र मिश्रा, एडीएम भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed