फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mercury @ 41, minimum and maximum temperatures rise by two degrees due to bright sunshine

Bhadohi News: पारा<bha>@</bha>41, तेज धूप से न्यूनतम और अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ा

Mon, 08 Jun 2026 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Mercury @ 41, minimum and maximum temperatures rise by two degrees due to bright sunshine
शाम के समय आसमान में छाया बादल। संवाद
ज्ञानपुर। मौसम में बदलाव के कारण एक हफ्ते से जिले के तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। तेज धूप के कारण रविवार को घरों से निकलना मुश्किल हो गया। वहीं, न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। दिन में तापमान 41 तो रात में 31 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, शाम को बादल छाने के साथ पुरवा हवा चलने लगी, जिससे लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजीत चतुर्वेदी ने बताया कि चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय होने के कारण मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। रविवार को दिन-रात के तापमान में दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहा। इसके पहले शुक्रवार शाम को आंधी संग हल्की बरसात हुई थी। इसके बाद तेज धूप से भरी गर्मी फिर बेहाल करने लगी। रविवार को सुबह से ही तेज धूप के कारण पारा बढ़ने लगा। दोपहर में गर्म हवाएं चलने लू का अहसास हुआ। शाम को अचानक पुरवा हवा चलने लगी, जिससे लोगों को राहत मिली। इस दौरान आसमान में बादल भी छा गए। जिला चिकित्सालय के फिजिशियन डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि यह मौसम सेहत के लिहाज से नुकसानदायक है। लापरवाही बरतने पर लोग बीमार हो सकते हैं। इसलिए सतर्कता जरूरी है। बाहर से आने पर तुरंत पानी का सेवन नहीं करें। तले-भुने खाद्य पदार्थ के सेवन से बचें।
विज्ञापन




इनसेट:
एक नजर तापमान पर:
दिनांक - अधिकतम - न्यूनतम
07 जून - 41 - 31
06 जून - 39 - 29
05 जून - 42 - 31
04 जून - 40 - 31
03 जून - 39 - 30



नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed