फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Members of the Women's Commission angry after seeing the ultrasound center closed

अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद देख महिला आयोग की सदस्य नाराज

Thu, 09 Dec 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Members of the Women's Commission angry after seeing the ultrasound center closed
राज्य महिला आयोग की सदस्य उषा रानी ने बुधवार को महाराजा चेत सिंह जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान अल्ट्रासाउंड सेंटर एक महीने से बंद होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने मौके पर मौजूद सीएमएस से कड़ी नाराजगी जताईं। उन्होंने आगाह किया कि इस तरह से अल्ट्रासाउंड बंद करके मरीजों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। किसी को इतने दिन तक की छुट्टी नहीं दी जानी चाहिए। यदि किसी परिस्थिति में देनी भी पड़े तो वैकल्पिक व्यवस्था जरूर की जानी चाहिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान वहां कुछ मरीजों ने महिला चिकित्सक के देर से आने और जल्दी जाने की शिकायत की तो इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। कहा कि मरीजों पर ध्यान देना चाहिए। ओपीडी टाइम में किसी भी मरीज को निराश होकर न लौटना पड़े, यह सभी चिकित्सकों की जिम्मेदारी है। जनपद दौरे पर आईं महिला आयोग की सदस्य ने सबसे पहले तहसील का निरीक्षण किया। इसके बाद तहसील सभागार में जन सुनवाई की। इस दौरान विभिन्न तरह के कुल 17 मामले आए। जिसमें से सात का मौके पर निस्तारण हो गया। अन्य शिकायतों को सुनकर समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। ऊंज थाना क्षेत्र के बिछिया गांव निवासी चार महिलाओं की शिकायत पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों में त्वरित रूप से कार्रवाई होनी चाहिए। वहां करीब दो घंटे तक चले सुनवाई के बाद वह अस्पताल पहुंचीं। वहां मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। भर्ती महिलाओं से अस्पताल में खाना, फल मिलता है अथवा नहीं, इसको लेकर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed