फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Member of Women Commission of uttar pradesh inspected hospital jail and ashram in bhadohi

UP: महिला आयोग की सदस्य ने अस्पताल का किया निरीक्षण, बोलीं- न लिखें बाहर की दवा; जेल-आश्रम भी पहुंचीं

Fri, 14 Feb 2025 06:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 14 Feb 2025 06:04 PM IST
सार

राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने भदोही के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय वाहिदा नगर को निरीक्षण कर बच्चों को फल-मिठाई भी वितरित किया। स्कूल की व्यवस्थाओं का भी हाल जाना।

विज्ञापन
Member of Women Commission of uttar pradesh inspected hospital jail and ashram in bhadohi
निरीक्षण के दाैरान राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने शुक्रवार को जिला अस्पताल, जिला जेल, वृद्धा आश्रम और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं, बंदियो के खान-पान संग अन्य व्यवस्थाओं को देखा। जिला अस्पताल में बाहर की दवा लिखने पर नाराजगी जताई।

विज्ञापन




जिला जेल का निरीक्षण करते समय पांच महिला बंदियों से मुलाकात किया। महिला बंदियो के स्वास्थ्य परीक्षण, भोजन एवं कपड़ों की सुविधा के बारे में जानकारी ली। जिला जेल में साफ-सफाई ठीक मिली।
विज्ञापन


वह सुबह 10:37 बजे महाराजा चेतसिंह राजकीय चिकित्सालय ज्ञानपुर में पहुंची, जहां इमरजेंसी और विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने कई मरीजों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। मरीजों से पूछने पर जानकारी मिली कि डॉक्टरों की ओर से बाहर की दवा लिखी जाती है। इसको लेकर नाराजगी जताई और भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह वृद्धा आश्रम खड़हट्टी मोहाल गोपीगंज पहुंची। जहां 70 वृद्धजन संरक्षित मिले एवं वृद्धजनों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जाना। वृद्धजनों से मुलाकात करने पर पता चला किया सभी वृद्धों का वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रही है।


उन्होंने नाराजगी जताते हुए समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि एक महीने के अंदर सभी कागजात दुरुस्त कराकर शासन को भेजें। डीघ ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्र दरवांसी को देखा। पांच गर्भवती महिलाओं को गोद भराई कर फल एवं मिठाई दिया। इस मौके पर प्रोबेशन अधिकारी शत्रुघ्न कन्नौजिया, राजकुमार गुप्ता, सत्येंद्र पांडेय, वीरेंद्र कुमार आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed