फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mega Lok Adalat disposed of 745 cases

मेगा लोक अदालत में 745 मामले निस्तारित

Sun, 15 Mar 2015 02:31 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Sun, 15 Mar 2015 02:31 AM IST
विज्ञापन
Mega Lok Adalat disposed of 745 cases
 इसमें 745 मामलाें का निस्तारण करते हुए 58 हजार 225 रुपये अर्थदंड वसूला गया। 11 लाख का उत्तराधिकार प्रमाणपत्र निर्गत किया गया।
विज्ञापन



प्रभारी जिला जज ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

निस्तारित मामलों में अपर जिलाजज द्वितीय संजय कुमार पांडेय ने आपराधिक का एक वाद, सीजेएम अखिलेश कुमार पांडेय ने आपराधिक के 45 मामलों में 10 हजार 950 अर्थदंड, सिविल जज सीनियर डिवीजन आशीष वर्मा ने उत्तराधिकार के आठ मामलों में 11 लाख 724 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाणपत्र निर्गत किया।

एसीजेएम नेहा आनंद ने आपराधिक के 79 मामलों में 34 हजार 130 अर्थदंड, सिविल जज जूनियर डिवीजन कुलदीप कुमार ने सिविल का एक वाद, जेएम द्वितीय फरीदा बेगम ने आपराधिक के 52 मामलों में तीन हजार 225 रुपये अर्थदंड, जेएम प्रथम सुशील कुमार वर्मा ने आपराधिक के 203 मामलों में नौ हजार 920 रुपये अर्थदंड वसूलकर निस्तारित किया।
विज्ञापन


 एसडीएम भदोही ने आपराधिक के 61, एसडीएम ज्ञानपुर ने आपराधिक के 64, एसडीएम औराई ने आपराधिक के 53, तहसीलदार भदोही ने राजस्व के 14, ज्ञानपुर ने 27, औराई ने चार मामलों का निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निस्तारित वादों से 1063 व्यक्ति लाभान्वित हुए। इसी तरह यूनियन बैंक के बैंक लोन रिकवरी के मामलों में प्री लिटिगेशन स्तर से निस्तारित किया गया। इसमें यूबीआई के 133 मामले समझौता राशि के आधार पर तय की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed