फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   meeting

मतदाता पुनरीक्षण को लेकर डीएम ने ली बैठक

Wed, 11 Nov 2020 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
meeting
कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों संग बैठक करते जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद दाएं। - फोटो : BHADOHI
फोटो: 14
विज्ञापन

मतदाता पुनरीक्षण को लेकर डीएम की बैठक
ज्ञानपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों और विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक हुई। जिसमें बताया कि आयोग की ओर से आगामी विधानसभा निर्वाचन के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का निर्देश दिया गया है। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि फोटोयुक्त मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 17 नवंबर, दावे और आपत्ति प्राप्त करने की अवधि 17 नवंबर से 15 दिसंबर के मध्य होगा। इस दौरान विशेष अभियान के तहत 22 नवंबर, 28 नवंबर, पांच दिसंबर, 13 दिसंबर को बूथों पर शिविर लगाए जाएंगे। फोटोयुक्त निर्वाचक नियमावली का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी को होगा। एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नागरिक अपना नाम फॉर्म छह भरकर दर्ज करा सकते हैं। इस मौके पर एडीएम शैलेंद्र मिश्रा, लालजी यादव, सपा जिलाध्यक्ष विकास यादव, बसपा के पूर्व अध्यक्ष राम प्रकाश चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed