Bhadohi: जिले की नई एसपी मीनाक्षी कात्यायन ने जवानों से लगवाई दौड़, जानिए- उन्हें ऐसा क्यों करना पड़ा?
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी लेने के बाद परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई। पुलिस अधीक्षक ने परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल की कार्यवाही का निरीक्षण किया और उसे और बेहतर तरीके से कराने का निर्देश दिया।
विस्तार
नवागत एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन आज पुलिस लाइन पहुंची। उन्होंने परेड की सलामी लेने के बाद जवानों से दौड़ लगवाई और उन्हें फिट रहने की नसीहत दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन में विभिन्न बैरकों का निरीक्षण भी किया।
यह भी पढ़ें- Gyanvapi Survey Today: थोड़ी देर में शुरू होने वाला है ज्ञानवापी का एएसआई सर्वे, आज रेडिएशन के जरिये होगी जांच
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी लेने के बाद परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई। पुलिस अधीक्षक ने परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल की कार्यवाही का निरीक्षण किया और उसे और बेहतर तरीके से कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर उपलब्ध समस्त आपातकालीन उपकरणों को चलवाकर चेक किया। इसके बाद उन्होंने क्वार्टर गार्ड, जीडी कार्यालय, कैश कार्यालय, शस्त्रागार, बैरक, भोजनालय व परिवहन शाखा को चेक किया। इस दौरान शस्त्रागार प्रभारी को शस्त्रों की साफ-सफाई रखने व गार्द कमांडरों के रजिस्टरों की चेकिंग की।