फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi Survey Today ASI survey of Gyanvapi is going to start investigation will be done through radiation

Gyanvapi Survey Today: ज्ञानवापी पहुंची एएसआई की टीम, आज रेडिएशन के जरिये होगी जांच

Sat, 05 Aug 2023 08:12 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 05 Aug 2023 08:12 AM IST
सार

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम शनिवार सुबह सर्वे का काम शुरू करेगी। सर्वे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। पहले दिन के सर्वे में सात घंटे से ज्यादा समय तक परिसर की आकृति तैयार की है। माप-जोख भी की गई।

विज्ञापन
Gyanvapi Survey Today ASI survey of Gyanvapi is going to start investigation will be done through radiation
ज्ञानवापी परिसर में एएसआई टीम के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के ज्ञानवापी स्थित सील वजूखाने को छोड़कर शेष अन्य हिस्से का आज फिर से सर्वे होगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम सुबह सर्वे का काम शुरू करेगी। सर्वे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। 
विज्ञापन

पहले दिन के सर्वे में सात घंटे से ज्यादा समय तक परिसर की आकृति तैयार की है। माप-जोख भी की गई। दीवारों व उसके आसपास से साक्ष्य जुटाए गए। 41 सदस्यीय टीम ने चार हिस्सों में बंटकर सर्वे किया। तीनों गुंबद के नीचे और तहखानों में सर्वे की रूपरेखा तैयार की। शनिवार को रेडिएशन के जरिये जांच आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

Gyanvapi Survey Today ASI survey of Gyanvapi is going to start investigation will be done through radiation
चार ब्लॉक में बांटा गया ज्ञानवापी परिसर - फोटो : अमर उजाला

पहले दिन के सर्वे में क्या-क्या हुआ?
महिला वादिनी व उनके अधिवक्ता भी सर्वे के दौरान मौजूद रहे। सर्वे के बाद परिसर से बाहर आए महिला वादिनी व उनके अधिवक्तओं ने पूरी प्रक्रिया पर खुशी जताई और कहा कि एएसआई की टीम वैज्ञानिक तरीके से जांच कर रही है। साक्ष्य जुटाने के लिए कोना-कोना छान रही है। एक-एक स्थान, दीवार व खंभों से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इसकी वीडियो व फोटोग्राफी कराई जा रही है। पूरे परिसर की आकृति कागज पर तैयार की गई है। परिसर व उसके क्षेत्र के हिसाब कोडिंग भी हुई है।
ज्ञानवापी परिसर में चारों कोनों पर डायल टेस्ट इंडिकेटर लगाए गए। इससे सतह की माप की गई। डेप्थ माइक्रोमीटर से परिसर के अलग-अलग हिस्सों की माप हुई। इसी आधार पर टीम ने परिसर की आकृति पर आंकड़े दर्ज किए। सर्वे की एक टीम ने मानकों के अनुसार तैयार नक्शों पर बाहर से दिख रहे परिसर को उकेरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed