फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mdhe fire from short circuit , two cattle

शार्टसर्किट से मड़हे में लगी आग, दो मवेशी मरे

Sat, 27 Feb 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Sat, 27 Feb 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
मवेशियों को बचाने में पशुपालक गंभीर रूप से झुलस गया। पीड़ित पशुपालक ने बिजली विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन


कौलापुर निवासी मोखन यादव अपने घर के सामने एक मड़हा बनाए हैं। उसमें प्रतिदिन की तरह बृहस्पतिवार की शाम तीन भैंस और एक पड़िया को खूंटे में बांध दिया।

रात में करीब 10 बजे मड़हे के समीप से गुजरे खंभे में शार्टसर्किट होने से चिंगारी मड़हे पर आ गिरी और आग लग गई। आग लगने के बाद शोरगुल मचाने पर घर के सदस्य बाहर निकले।

मड़हा धू-धूकर जलने लगा था। आग की लपटों में फंसकर तीन भैंस मर गई। पड़िया को बाहर निकालने के चक्कर में पशुपालक मोखन यादव गंभीर रुप से झूलस गए।

  तीनो मवेशियों की कीमत करीब डेढ़ लाख बताई जाती है। पीड़ित पशुपालक मोखन यादव ने गोपीगंज थाने में विद्युत विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन


बताया जाता है की मोखन यादव निहायत गरीब है, इन्ही मवेशियों का दूध बेच कर अपने घर का खर्चा  चलाता है। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन ने मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed