फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mauni Amavasya: More than two lakh people took a holy dip

मौनी अमावस्या : दो लाख से ज्यादा लोगों ने लगाई पुण्य की डुबकी

Thu, 30 Jan 2025 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Mauni Amavasya: More than two lakh people took a holy dip
गोपीगंज/जंगीगंज/सीतामढ़ी। मौनी अमावस्या के शुभ मुहूर्त में बुधवार को जिले के विभिन्न गंगा घाटों पर पुण्य की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। ब्रह्म मुहूर्त से स्नान-दान का सिलसिला शुरू हुआ, जो शाम तक चलता रहा। रामपुर, सेमराध और सीतामढ़ी समेत अन्य घाटों पर दो लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया।
विज्ञापन

गंगा घाटों पर मौनी अमावस्या के स्नान की तैयारियां कई दिनों से रही थीं। इस बीच मंगलवार की देर रात प्रयागराज में हुए हादसे के बाद जिला प्रशासन चौकन्ना गया और घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। घाटों पर तैनात पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्नान कराकर बाहर निकालते रहे।
विज्ञापन

रामपुर, गुलौरी, चतुर्मुखी, बिहरोजपुर, बेरासपुर, जहागीराबाद, भवानीपुर, सेमराध और सीतामढ़ी घाट पर करीब दो लाख 10 हजार श्रद्धालुओं ने स्नान किया। वहीं, महाकुंभ प्रयागराज में हादसे के बाद बाहर से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को जिले में ही रोक दिया गया। ऐसे में पश्चिम बंगाल, बिहार और असम से आए श्रद्धालुओं ने भी रामपुर, सेमराध और सीतामढ़ घाट पर गंगा में डुबकी लगाई। स्नान-दान और पूजन के साथ उन्होंने परिवार के साथ सेल्फी भी ली। इसके चलते घाटों पर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेमराध कल्पवास मेले के संयोजक और महंत पं. करुणाशंकर दास ने बताया कि सेमराध नाथ घाट पर करीब 90 हजार श्रद्धालुओं ने गंगा डुबकी लगाई है। वहीं, रामपुर और सीतामढ़ी घाटों पर भी करीब सवा लाख लोगों ने गंगा स्नान किया। आचार्य गणेश पांडेय ने बताया कि मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान से कई जन्मों के पाप कट जाते हैं और पितरों का आशीर्वाद भी मिलता है।


इनसेट:
सड़क से लेकर घाटों तक मुस्तैद रही पुलिस
ज्ञानपुर। मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं के भीड़ के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सड़क से लेकर घाटों तक पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। महिला पुलिस भी श्रद्धालुओं की सहायता में लगाई गई थीं। वहीं, सभी प्रमुख घाटों पर गोताखोरों की भी तैनाती की गई थी।
---------------------------




इनसेट:
इन प्रमुख घाटों श्रद्धालुओं ने किया स्नान
सीतामढ़ी - 50 हजार
सेमराध- 90 हजार
रामपुर घाट- 70 हजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed