फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   maun dhaaran kar kaangres pradesh adhyaksh ke rihaee kee maang

मौन धारण कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के रिहाई की मांग

Sat, 13 Jun 2020 04:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
maun dhaaran kar kaangres pradesh adhyaksh ke rihaee kee maang
ज्ञानपुर। सत्याग्रह अभियान के अंतर्गत शनिवार को मौन धारण करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग पार्टी कार्यकर्ताओं ने की। गांधी पार्क पहुंचे कार्यकर्ताओं ने बांह पर काली पट्टी और मुंह पर मास्क लगाकर सर्वप्रथम राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष देवनारायण यादव, राजन दुबे, राजेश पांडेय, वसीम अंसारी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने कांग्रेस की सेवा नीति पर ओछी मानसिकता का परिचय देते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को जेल में रखा है। लॉकडाउन में फंसे प्रवासियों के लिए यदि कांग्रेस के उच्च नेतृत्व के एक हजार बसों की सुविधा मिल गई होती तो न जाने कितने परिवारों की समस्या समाप्त हो जाती और वही परिवार अपनों के साथ लॉकडाउन का पालन करता। पार्टी गरीबों, मजदूरों, असहायों की साथ दे रही है आगे भी देती रहेगी। जब तक प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई नहीं होगी, तब तक पार्टीजन शांति पूर्वक ढंग से अपनी आवाज भी उठाते रहेंगे। पदाधिकारियों ने कहा कि गरीबों की रसोई से अब तक 10 लाख से अधिक परिवारों की सहायता अपनेआप में सबकुछ बयां कर रही है। इस मौके पर मुशीर इकबाल, राजेश पांडेय, करमचंद्र राजेंद्र मौर्या, राकेश मौर्या, सुरेश चौहान, अफसर हाश्मी, प्रमोद प्रताप, नाजिम अली, रविशंकर, संतोष कुमार धोबी, राजेश्वर दुबे, अभिमन्यु यादव, अफसर हाशमी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed