फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Maternity did not get blanket, waited for two hours for ambulance

Bhadohi News: प्रसूता को नहीं मिला कंबल, एबुलेंस का किया दो घंटें इंतजार

Thu, 01 Dec 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Maternity did not get blanket, waited for two hours for ambulance
दुर्गागंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव कराने पहुंची महिला रात भर ठंड से कांपती रही। आरोप है कि स्टाफ नर्स से कंबल मांगने पर नहीं मिला। इसके बाद परिजन घर से कंबल लेकर आए। इतना ही नहीं, सुबह जब उसे डिस्चार्ज किया गया तो फोन करने के दो घंटे बाद एबुलेंसकर्मी पहुंचे। इस मामले में स्टाफ नर्स और एंबुलेंस चालक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

अभोली ब्लॉक के कनकपुर निवासी ममता देवी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उन्हें एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज लेकर आए। यहां स्टार्फ नर्स कावेरी सिंह प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर करने लगी। इस पर परिजनों ने आपत्ति जताई तो किसी तरह भर्ती किया। रात में ही उसने बच्चे को जन्म दिया। आरोप है कि रात में ठंड बढ़ने लगी तो प्रसूता के परिजनों ने उससे कंबल मांगा, लेकिन चिकित्सालय में कंबल होते हुए भी स्टाफ नर्स ने देने से इन्कार कर दिया। इसके बाद प्रसूता के परिजन घर से कंबल लेकर आए। बृहस्पतिवार की सुबह प्रसूता को डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके बाद उससे बेड खाली करा लिया गया। परिजनों का कहना है कि डिस्चार्ज होने के बाद 8.48 बजे एबुलेंस को फोन किया गया, लेकिन एबुलेंस 11 बजे सीएचसी पर पहुंची। इसके कारण महिला को चिकित्सालय के बाहर दो घंटे तक नवजात को लेकर इंतजार करना पड़ा। सीएमओ डॉ. एसके चक के निर्देश पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अभिषेक नाग ने इस संबंध में स्टाफ नर्स से स्पष्टीकरण मांगा है। दूसरी तरफ एंबुलेंस के नोडल जेसी सरोज ने भी एंबुलेंस चालक को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed