फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Master slave master Moon

गुरु स्वामी चंद्रमा दास के निर्वाण दिवस मनाया

Wed, 26 Aug 2015 01:23 AM IST
Master slave master Moon
Master slave master Moon Updated Wed, 26 Aug 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
Master slave master Moon
 दूर-दराज से सैकड़ों की संख्या में पहुंचे साधु-संतों ने लोक कल्याण के निमित्त पूरे दिन भजन-कीर्तन किया और भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर देर शाम विदा हो लिए।
विज्ञापन

इस मौके पर सुबह सात बजे से लेकर रात्रि आठ बजे तक अनवरत भंडारा चला।

ज्ञानपुर से लगे सिंहपुर गांव में स्थित राधास्वामी आश्रम के संस्थापक स्वामी संत शरण महाराज के गुरु स्वामी चंद्रमा दास का मंगलवार को निर्वाण दिवस मनाया गया। इस मौके पर दूर-दराज से पहुंचे शिष्यों ने अपने गुरु की प्रतिमा के समक्ष दर्शन कर प्रार्थना की।
विज्ञापन

 कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिले के अलावा वाराणसी, मिर्जापुर, जौनपुर, अयोध्या, फैजाबाद, इलाहाबाद समेत दूर-दराज से साधु-संत पहुंचे थे। इस मौके पर साधु-संतों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 सुबह सात बजे से आरंभ होकर भंडारा रात्रि आठ बजे तक लगातार चलता रहा। इसमें साधु-संतों के अलावा तमाम क्षेत्रीय लोगों और अनुयायियों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। आश्रम परिसर में दिनभर भजन-कीर्तन चलता रहा।

 विभिन्न साधुओं ने भजन और गीत प्रस्तुत किए। प्रसाद वितरण के बाद स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने साधुओं को वस्त्र, कमंडल इत्यादि देकर आदर पूर्वक विदा किया।
कार्यक्रम में शंकर भाई, लालचंद्र, मदनलाल, सत्यप्रकाश, जय प्रकाश, भोलानाथ, दीनानाथ, विशेश्वरनाथ पांडेय आदि शिद्दत से लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed