फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Massive fire in clothes warehouse-shop due to short circuit, loss of lakhs

शार्टसर्किट से कपड़े के गोदाम-दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Fri, 16 Sep 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Massive fire in clothes warehouse-shop due to short circuit, loss of lakhs
कोतवाली क्षेत्र के देवनाथपुर बाजार में बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे शार्ट सर्किट से कपड़े की दुकान और गोदाम में आग लग गई। इससे 75 लाख के कपड़े सहित डेढ़ करोड़ से अधिक का नुकसान हो गया। तीन जिलों की दमकल टीम ने करीब पांच घंटे बाद दोपहर दो बजे तक आग पर काबू पाया। अगलगी के दौरान बाजार में अफरातफरी का माहौल रहा। ऐहतियातन भदोही- ज्ञानपुर मार्ग पर आवागमन को आधे घंटे तक रोक दिया गया।
विज्ञापन

लक्षमणपट्टी गांव निवासी हरिलाल मौर्य की देवनाथपुर बाजार में तीन मंजिला कपड़े की दुकान है। दो मंजिला में दुकान जबकि तीसरे मंजिला में गोदाम है। बुधवार की शाम दुकान बंद कर वह घर चले गए। सुबह नौ बजे आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं उठने की सूचना दी। जब तक वह दुकान पर पहुंचते कपड़ा धू-धू कर जलने लगा। सूचना पर जिले के औराई, भदोही, ज्ञानपुर के अग्निशमन केंद्र से पांच जबकि मिर्जापुर और प्रयागराज से पांच दमकल वाहन पहुंचे। करीब 10 दमकल वाहन और नगर में लगे सबमर्सिबल से आग को बुझाने का प्रयास किया गया। दोपहर दो बजे आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक दुकान और मकान में रखा लाखों का कपड़ा जलकर नष्ट हो चुका था। अगलगी की घटना से पूरे बाजार में अफरातफरी का माहौल रहा। दमकल वाहनों को मौके पर ले जाने के लिए पुलिस ने भदोही- ज्ञानपुर मार्ग पर आधे घंटे तक यातायात को रोक दिया। पीड़ित के मुताबिक दुकान और गोदाम में करीब 75 लाख के कपड़े थे जो जलकर नष्ट हो गए। इसके अलावा मकान को भी काफी नुकसान पहुंचा है। इस अगलगी में कुल डेढ़ करोड़ से अधिक का नुकसान हो गया। वहीं घटना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती, सीओ भुवनेश्वर पांडेय सहित कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। आशंका जताई जा रही है कि शार्टसर्किट से आग लगी थी। ऐहतियातन पुलिस ने आसपास की दुकानों को भी खाली करा लिया। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि दुकान में इन्वर्टर लगा था। उसके तार में शार्टसर्किट से आग लगने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed