{"_id":"698e30865350ba39d9021aed","slug":"mass-marriage-bride-chandni-ma-and-groom-veeru-10th-pass-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-138911-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह : दुल्हन चांदनी एमए और दूल्हा वीरू 10वीं पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह : दुल्हन चांदनी एमए और दूल्हा वीरू 10वीं पास
विज्ञापन
ज्ञानपुर ब्लाक पर सामूहिक विवाह वेदी पर बैठे वर-वधु। संवाद
ज्ञानपुर। जिले के तीन ब्लॉकों में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें 103 जोड़ों ने साथ फेरे लेकर साथ रहने की कसमें खाई।
विवाह में आने वाले 90 फीसदी जोड़े पढ़े-लिखे रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह संपन्न हुआ। अंत में सभी को उपहार देकर विदा किया गया। ज्ञानपुर ब्लॉक में आयोजित सामूहिक विवाह में 47 जोड़ों की शादी हुई।
इसमें सबसे पढ़ी लिखी वधू चांदनी रहीं। उसने एमए तक की पढ़ाई की है जबकि उसके पति वीरू हाईस्कूल पास हैं। अजय कुमार 12वीं तो पत्नी किरन 10वीं पास हैं, धर्मेंद्र कुमार 10वीं तो पत्नी संगीता अनपढ़ रहीं।
विज्ञापन
चंद्रमणि बीए और प्रीति 12वीं, राहुल 10वीं उत्तीर्ण तो रिया आठवीं तक पढ़ी लिखी हैं। वहीं, संगीता बीए और राम विलास हाईस्कूल पास किए हैं। भदोही के नवनिर्मित कल्याण मंडपम और सुरियावां ब्लॉक परिसर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शहनाई गूंजी।
जिपं अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला संग ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने वर-वधू को आशीर्वाद देकर गृहस्थ आश्रम में प्रवेश करने पर शुभकामना दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने सामूहिक विवाह योजना से एकता और अखंडता को मजबूत किए जाने पर बल दिया।
प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी शत्रुध्न कन्नौजिया ने बताया कि योजना में 103 जोड़ों की शादी कराई गई। वधू के खाते में 60 हजार भेजा गया। 25 हजार का उपहार दिया गया। सुरियावां ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख अनिता गौतम, बीडीओ ब्रजेश नारायण तिवारी, अनिल राय, राजेंद्र प्रताप आदि रहे।