{"_id":"69cc20d0ef8c971a950155e4","slug":"married-womans-body-found-hanging-from-ceiling-fan-in-room-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-141105-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: कमरे में पंखे से लटकता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: कमरे में पंखे से लटकता मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
प्रजापतीपुर गांव में विवाहिता की मौत के बाद जुटी भीड़। संवाद
- फोटो : Samvad
सर्रोई। भदोही के प्रजापतिपुर गांव में मंगलवार को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। उसका शव घर के एक कमरे में फंदे से लटकता मिला है।
घटना की जानकारी होने पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। परिजनों ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। भदोही के नईबाजार निवासी स्व. रामलाल की बेटी पूनम (30) की शादी पांच महीने पहले प्रजापतिपुर निवासी दिनेश गौतम से हुई थी। विवाहिता का पति दिनेश प्रयागराज में रहकर कोचिंग पढ़ाता था।
मंगलवार की सुबह उसका पति प्रयागराज चला गया। इस बीच संदिग्ध हाल में पूनम की मौत हो गई। घर के एक कमरे में उसका शव पंखे से लटकता मिला। बताया जा रहा है कि जिस कमरे में उसका शव पंखे से लटक रहा था। उसका दरवाजा खुला था। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर मायके पक्ष के लोग पहुंच गए।
भदोही कोतवाल सच्चिदानंद पांडेय और फॉरेंसिक टीम ने जांच की। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि जांच की गई है। परिजनों की ओर से शिकायत मिलती है तो प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जाएगी। संवाद