फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Married woman gave her life by hanging

फंदा लगाकर विवाहिता ने दी जान

Sat, 18 Sep 2021 06:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
Married woman gave her life by hanging
भदोही के ज्ञानपुर सदर कोतवाली के सरईराजपुतानी गांव में शनिवार को दोपहर सरकारी आवास में फांसी लगा लेने के कारण विवाहिता सविता देवी (20) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि गंगाधर बिंद की शादी बीते वर्ष कटका-पड़ाव निवासी सविता देवी के साथ हुई थी। ससुराल पक्ष की आर्थिक स्थिति ठीक न होने से पति गंगाधर समेत सास-ससुर भी मजदूरी का कार्य कर जीवन-यापन करते हैं। प्रतिदिन की तरह ही शनिवार को सुबह परिजन मजदूरी करने के लिए गए हुए थे। उसी दौरान सविता ने सरकारी आवास में बने लकड़ी मचान में साड़ी का फंदा लगाकर झूल गई। शाम के समय जब मजदूरी कर लौटे परिजनों ने बंद दरवाजे को खटखटाकर खुलवाने का प्रयास किया तो दरवाजा नहीं खुला। काफी देर बीतने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो शोरगुल मचाया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस ने ग्रामीणों के साथ दरवाजे को तोड़कर देखा तो सविता फंदे से लटक रही थी जिसे नीचे उतारकर लिखापढ़ी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामले में मायके पक्ष की ओर तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed