फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Married woman dies under suspicious circumstances just four months after marriage

Bhadohi News: शादी के चार माह बाद ही विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत

Mon, 26 Aug 2024 12:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 12:41 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances just four months after marriage
कोतवाली क्षेत्र के नई बाजार नगर के गुलौरा में रविवार दोपहर 20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। विवाहिता का शव घर के कमरे में साड़ी के सहारे छत से लटकता मिला। परिजनों के मुताबिक बीते 22 अप्रैल को ही उसकी शादी हुई थी। घर वालों को इसकी जानकारी होते ही कोहराम मच गया। विवाहिता की सास उसके शव को लेकर एमबीएस पहुंची थी। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया था। मामले में सास, पति और जेठ को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

आजमगढ़ जनपद के महमदपुर बाजार के गंभीरपुर गांव निवासी जया की शादी बीते 22 अप्रैल को नईबाजार के गुलौरा निवासी मन्ने सिंह के साथ हुई थी। रविवार को उसका शव घर के कमरे में साड़ी के सहारे फंदे पर लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही कोहराम मच गया। विवाहिता की सास उसे लेकर महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल पहुंची। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थोड़ी ही देर में विवाहिता का पति मन्ने सिंह और जेठ भी पहुंच गया। इधर सूचना मिलते ही सीओ अजय चौहान भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने विवाहिता की सास से पूछताछ की। पुलिस ने सास, पति और जेठ को हिरासत में ले लिया है। वहीं मायके वालों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मायके वाले भदोही के लिए निकल गए थे।
विज्ञापन

विवाहिता की बुआ ने फोन पर बताया कि बीते 22 अप्रैल को ही उसका विवाह बड़े धूमधाम से किया गया था। रविवार को ही दोपहर एक बजे मृतका ने उन्हें और अपनी बड़ी बहन को फोन किया था। रो-रो कर बता रही थी कि उसके पति ने उसे मारा-पीटा है। इस संबध में सीओ ने बताया कि पति, जेठ और सास को हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मायके वालों के आने के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed