{"_id":"5f9311b68ebc3eefb87df59f","slug":"married-woman-died-in-abuja-hall-police-captured-body-bhadohi-news-vns5545661116","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबूझ हाल में विवाहिता की मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबूझ हाल में विवाहिता की मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लिया
विज्ञापन
सुरियावां। थाना क्षेत्र के बंसीपुर-मानशाहपुर में शुक्रवार की दोपहर निशा देवी (26) पत्नी आशीष कुमार गौड़ की अबूझ हाल में मौत हो गई। दाह-संस्कार करने सीतामढ़ी गंगा घाट जाते समय मृतका के पिता की सूचना पर कोइरौना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सुरियावां पुलिस को सौंप दिया।
भोलापुर-पड़राव जौनपुर निवासी पिता लालजी गौड़ ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पुत्री की निशा की शादी बंसीपुर-मानशाहपुर में किया है और पति परदेश में रहता है। घर पर सिर्फ ससुर और जेठानी रहती हैं। पुत्री की संदिग्ध हाल में हुई मौत की जानकारी न तो पुलिस को दी गई न उसे बावजूद इसके परिजन शव का दाह-संस्कार के लिए लेकर चल दिए। किसी तरह उसे पता चलने पर सुरियावां थाने में सूचना दी गई, तब जाकर कोइरौना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
एसएचओ सुरियावां प्रदीप कुमार ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच की जा रही है। मायके पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।