फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Marriage grant of eight lakhs reached the daughters' account

बेटियों के खाते में पहुंचा आठ लाख का शादी अनुदान

Thu, 23 Sep 2021 07:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
Marriage grant of eight lakhs reached the daughters' account
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने समुदाय की 40 बेटियों के खाते में शादी अनुदान की पहली किश्त आठ लाख रुपये बुधवार को भेज दिया। बाकी 90 लाभार्थियों को लाभ दिलाने के लिए शासन से बजट की मांग की गई। जिले के छह ब्लाकों से कुल 250 लाभार्थियों ने आवेदन किए थे। प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बीके जायसवाल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में शादी अनुदान का लक्ष्य 130 निर्धारित है। छह ब्लाक औराई, भदोही, डीघ, अभोली, सुरियावां, ज्ञानपुर से अब तक लगभग 250 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्रथम चरण में विभागीय निरीक्षकों की जांच में 40 लाभार्थियों के पात्र मिलने पर 20,000 की दर से खाते में आठ लाख की धनराशि भेजी गई है। दूसरे और तीसरे चरण में लाभ पाने वाले 90 लाभार्थियों के आवेदनों की जांच की जा रही है। बीते वर्ष भी लक्ष्य से अधिक आवेदन मिलने के कारण 150 को लाभ से वंचित होना पड़ा था। उन्होंने बताया कि शेष बचे 90 लाभार्थियों को बजट मिलते ही धनराशि खाते में भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed